‘धड़क 2’ को सेंसर बोर्ड ने पास किया, लेकिन जातिगत मुद्दों के कारण 16 सीन पर कट लगाए। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला। यह फिल्म तमिल फिल्म ‘परियेरम पेरुमल’ से प्रेरित बताई जा रही है।
सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धड़क 2’(Dhadak 2) को सेंसर बोर्ड ( CBFC)ने आखिरकार मंजूरी दे दी है। हालांकि बोर्ड ने फिल्म को पास करने से पहले इसमें 16 सीन पर कैंची चलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में जातिगत मुद्दों को दर्शाया गया है, जिस कारण कुछ सीन को हटाने या संशोधित करने के निर्देश दिए गए। अब फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। ‘धड़क 2’(Dhadak 2) का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और इसका निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। यह फिल्म 2018 में आई जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’ का सीक्वल है, जो मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक थी। वहीं, ‘धड़क 2’(Dhadak 2) को तमिल फिल्म ‘परियेरम पेरुमल’ से प्रेरित बताया जा रहा है। अब फैंस को इसकी रिलीज डेट ( Release date) की घोषणा का इंतजार है।Source
धड़क 2’ को सेंसर बोर्ड ने दी मंजूरी
सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धड़क 2’ (Dhadak 2) को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। करण जौहर (Karan Johar) द्वारा प्रोड्यूस ( Produce) की गई इस फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल (Shazia Iqbal) ने किया है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सेंसर बोर्ड (CBFC)ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट देने से पहले इसमें 16 सीन पर कट लगाने के निर्देश दिए हैं।
जातिगत मुद्दों पर आधारित है फिल्म
‘धड़क 2’ (Dhadak 2) की कहानी जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानताओं पर आधारित बताई जा रही है। इससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिली थी, लेकिन अब कुछ विवादित सीन हटाए जाने के बाद फिल्म को मंजूरी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म से कई जातिगत संवादों और दृश्यों को हटाया गया है। फिल्म की लंबाई 2 घंटे 26 मिनट की है।
‘सैराट’ से ‘परियेरम पेरुमल’ तक
गौरतलब है कि ‘धड़क 2’ (Dhadak 2) साल 2018 में आई जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क’ का सीक्वल है, जो मराठी सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक थी। वहीं, ‘धड़क 2’(Dhadak 2) को तमिल फिल्म ‘परियेरम पेरुमल’ से प्रेरित माना जा रहा है, जो जातिवाद जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है।
अस्पताल में 19 दिन बाद Pawandeep Rajan की हालत में सुधार, जल्द मिलेगी छुट्टी?
रिलीज डेट का इंतजार
सेंसर से मंजूरी मिलने के बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। सामाजिक विषय पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।


Download Android App
Download iOS App







