तैमुर से भी ज्यादा क्यूट हैं ये स्टार किड, जन्मदिन की बेहद क्यूट तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

क्यूट बेटी का नाम अमारिया है और बीते दिनों चाहत ने अपनी छोटी बेटी अमारिया का पहला बर्थडे मनाया हैं। अब इस जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग उनकी प्यारी बेटी की खूब तारीफ भी कर रहे है।

आजकल जितना स्टारडम बॉलीवुड स्टार्स का है उतना ही स्टार किड्स का भी है। अब चाहे तैमूर अली खान को ले लीजिये उनकी जितनी तस्वीरें होती है शायद किसी बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस की भी नहीं होती लेकिन अब तैमूर को टक्कर देने एक नई स्टारकिड आ गयी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अब तक तैमुर ही सबसे फेमस स्टारकिड थे जो सबसे क्यूट है और इसी वजह से वो अपने पैदा होने के बाद से अब तक लाइमलाइट में है। लेकिन आज जिस 1 साल की प्यारी बच्ची से मिलवा रहे है वो क्यूटनेस में तैमूर से भी दो कदम आगे है।

ये स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि मशहूर टीवी सेलेब्रिटी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की बेटी हैं। ‘कुमकुम: प्यारा सा बंधन’, ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’, ‘हीरो भक्ति की शक्ति है’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे कामयाब सीरियलों से घर घर पहचान बनाने वाली चाहत खन्ना टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है।

चाहत खन्ना की इस क्यूट बेटी का नाम अमारिया है और बीते दिनों चाहत ने अपनी छोटी बेटी अमारिया का 

पहला बर्थडे मनाया हैं। अब इस जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग उनकी प्यारी बेटी की खूब तारीफ भी कर रहे है।

इस बर्थडे पार्टी के दौरान चाहत ने ब्लैक कलर का ऑउटफिट पहन रखा हैं और

 उनकी छोटी बेटी अमारिया ने पिंक रंग की फ्रॉक पहनी हुई हैं।

आपको बता दें अमारिया चाहत खन्ना की छोटी बेटी है और उनकी एक बड़ी बेटी भी है जिसका नाम जौहर है। आपको बता दें चाहत ने साल 2013 में मशहूर राइटर शाहरुख़ मिर्ज़ा के बेटे फरहान मिर्ज़ा से शादी रचाई थी।

बीते दिनों ये खबर भी आई थी चाहत खन्ना के अपने पति फरहान के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे है और वो उनसे तलाक लेना चाह रही है पर फिलहाल ऐसा कुछ देखने में नहीं आया है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार जो एक समय पर हो गए थे दिवालिया, कर्ज चुकाने के नहीं थे पैसे

Desk Team