Chandrika Dixit Religion Change Rumors: वायरल वड़ा पाव गर्ल यानि कि चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. चंद्रिका जब बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आई थीं, तब वो सिर्फ अपने पति युगम गेरा के नाम की ही माला जपती रहती थीं और अभई भई वो उनकी ही वजह से सुर्खियों में हैं.
Fans Reaction On Chandrika Dixit: चंद्रिका ने लगाया था पति पर आरोप
View this post on Instagram
दरअसल उन्होंने अपने पति पर चीटिंग का आरोप लगाया था. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर के उन्होंने दुनिया के सामने अपना दुख जाहिर किया था. वीडियो में चंद्रिका अपने फोन में पति के संग किसी और लड़की की तस्वीरें और चैट दिखाती हुई नजर आई थीं. साथ ही वो काफी रोती बिलखती दिखाई दे रही थी.
Chandrika Dixit Rumours: युगम गेरा का चीटिंग पर आया रिएक्शन
View this post on Instagram
चंद्रिका ने कहा था कि मैं परिवार, दुकान और बच्चे को संभालने में लगी हुई हूं और मेरा पति ये सब कर रहा है. ऐसे में अब उनके पति युगम गेरा ने इस मामले पर रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. बिग बॉस ओटीटी से चर्चा में आईं चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल और उनके पति युगम गेरा का विवाद अब चर्चा का विषय बन चुका है.

युगम गेरा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो चंद्रिका के लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से नकारते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपनी गलती मानी है, लेकिन ये भी कहा है कि इतनी बड़ी गलती नहीं है. इंस्टाग्राम पर युगम ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो मास्क लगाए दिखाई दे रहे हैं.
Chandrika Dixit Religion Change Rumors: चंद्रिका के पति ने बताया सच
View this post on Instagram
वीडियो में युगम कह रहे हैं कि,’तूने दिखाया न जो तूने दिखाना था..कोई बात नहीं गलती मेरी है और मैं उसे मानता हूं, लेकिन ये इतनी बड़ी गलती नहीं है और जो तू बात कर रही है सबूतों की बात है, तो सबूत मेरे पास भी बहुत है. अगर मैं अपनी पर आ गया न तो मैं भी बहुत कुछ कर सकता हूं..लेकिन मैं ऐसे कुछ नहीं करूंगा.’

युगम ने आगे कहा, ‘जो तू ये दुकान खोलकर बैठी है ना आज..जो दुकान चला रहा है, ये सब मेरी बदौलत ही चला रही है.’ सोशल मीडिया यूजर्स अब युगम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ये दोनों मिलकर बस वायरल होने के लिए ऐसा कर रहे हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि इनको जल्द से जल्द सारी मिसअंडरस्टेंडिंग सॉर्ट कर लेनी चाहिए. लेकिन आगे क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
Chandrika Dixit Religion Change Rumors: आपको बता दें कि बीते दिन चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वो किसी अंजान आदमी के साथ दिखाई दे रही थी. चंद्रिका ने इस वीडियो में बुर्खा पहन रखा था और वो किसी अंजान आदमी को शब ए बारात के दिन नमाज पढ़ने के लिए बोलती दिखाई दी थी. जिसे देखे के बाद लोग हैरान हो गए, क्योंकि कई लोगों का ये मानना है कि चंद्रिका ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया, तो वहीं कुछ का कहना था कि वो अपने पति से परेशान होकर किसी मुस्लिम से शादी कर चुकी है. खैर सच में चंद्रिका के साथ क्या हुआ है, ये तो कुछ समय में पता चल ही जाएगा.
Read More: Mismatched Season 4 हुआ कन्फर्म, अनाउंसमेंट वीडियो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें


Download Android App
Download iOS App




