बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इस नए पोस्टर से पता चलता है कि उनकी फिल्म का नाम भी बदल दिया गया है। पहले इस फिल्म का नाम ‘दुर्गावती’ था जिसे अब बदलकर ‘दुर्गामती: द मिथ’ कर दिया गया है। यह फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में है और यह फिल्म तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘भागमती’ का हिंदी रीमेक है।

ये फिल्म अक्षय कुमार की कैप ऑफ गुड फिल्मस के बैनर और भूषण कुमार के टी-सीरिज बैनर के तहत बनाई जा रही हैं। फिल्म में अदाकारा भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को पहले मेकर्स ने दुर्गावती के नाम से बनाने का ऐलान किया था। हालांकि अब अक्षय कुमार और निर्माताओं ने फिल्म के नए नाम का ऐलान कर दिया है। अक्षय कुमार ने नए नाम की घोषणा करत हुए कहा, ‘क्या आप तैयार हैं? दुर्गामती से मिलिए अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 11 दिसंबर को।’
.jpg)
भूमि पेडनेकर स्टारर इस फिल्म की पूरी शूटिंग मध्य प्रदेश के रियल लोकेशन्स पर हुई है। भूमि पेडनेकर फिल्म में एक आईएएस अधिकारी के किरदार में हैं। जबकि उनके अलावा फिल्म में माही गिल भी नजर आएंगी जो एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगी। इनके अलावा फिल्म में जीशू सेनगुप्ता, अरशद वारसी और करण कपाड़िया भी अहम किरदार में दिखने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



