बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा के बीच कई महीनों का मनमुटाव अब दूर हो गया है। कुछ महीनों से एक-दूसरे से खफा-खफा हो गई ये जोड़ी एकबार फिर से करीब आ गयी है। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि राजीव दिल्ली से मुंबई खुद अपनी पत्नी चारू के पास वापस लौट आएं हैं।

इस खूबसूरत पल की राजीव और चारु दोनों ने ही सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है इसके साथ में उन्होंने लिखा है कि दोनों अब साथ है। पहले से ज्यादा मजबूत रिश्ते की तरफ।

राजीव सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी चारू के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है एकसाथ मजबूत,मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं। पति के इस पोस्ट पर चारू ने कॉमेंट करके लिखा और मैं अपने पति को प्यार करती हूं।
राजीव के अलाव चारू ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा तुम्हें बहुत ज्यादा मिस किया। इस पर राजीव ने कॉमेंट करके कहा मैंने तुम्हें ज्यादा मिस किया।

बता दें कि बीते तीन महीने से राजीव और चारू के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। पहले इस कपल ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी और सगाई की फोटोज को डिलीट किया और फिर दोनों के बीच खूब तनातनी देखने को मिली। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करना भी शुरू कर दिया था।

इस बीच खबर यह भी फैली कि चारू और राजीव का रिश्ता जल्द ही खत्म हो सकता है,मगर अब खुशखबरी यह है कि दोनों अब साथ में एक बार फिर से खुश नजर दिखाई दिए हैं।

गणेश चतुर्थी के मौके पर दिखा प्यार
हालांकि गणेश चतुर्थी के बेहद शुभ अवसर पर यह बिल्कुल साफ हो गया था कि चारू और राजीव के बीच में कई महीनों से चली खटपट अब ठीक होते दिख रही है। दरअसल गणेश चतुर्थी पर चारू ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी,जिस पर राजीव ने कॉमेंट करके कहा पति तुम्हारे पास आ रहा है जल्दी से।

तीन महीने पहले आई रिश्ते में दरार
बता दें कि राजीव सेन और चारू के बीच झगड़ा ज्यादा बढ़ जानें के कारण राजीव तीन महीने पहले दिल्ली चले गए थे। यहां तक की दोनों ने 7 जून को शादी की पहली सालगिरह पर एक-दूसरे को विश तक नहीं किया।

इस पर राजीव का कहना था कि कोई तो है जो चारू का बे्रनवॉश करने में लगा हुआ है। जबकि राजीव की बातों पर रिएक्शन देते हुए चारू ने कहा किसी ने बे्रनवॉश नहीं किया और वो खुद अपने फैसले लेने में सक्षम हैं।


Download Android App
Download iOS App



