चारु आसोपा और राजीव सेन ने एक दूसरे को दिया दूसरा मौका,तलाक को कहा अलविदा

Summary :

छोटे परदे की इस समय सुर्ख़ियों में बनी जोड़ी चारु आसोपा और राजीव सेन को लेकर अब एक और बड़ी खबर और कहे तो खुशखबरी सामने आ रही हैं।दरअसल,एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये ऐलान किया है वो और राजीव सेन एक दूसरे से अलग नहीं हो रहे हैं।

छोटे परदे की इस समय की सबसे हिट और सुर्ख़ियों में बनी जोड़ी चारु आसोपा और राजीव सेन को लेकर अब एक और बड़ी खबर और कहे तो खुशखबरी सामने आ रही हैं। दरसल लम्बे समय से दोनों की तलाक की बाते सामने आ रही थी। यहां तक की चारु में सोशल मीडिया पर ये ऐलान भी कर दिया था की दोनों अब हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच अब इनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। 
दरअसल चारु और राजीव को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही हैं। लेकिन इस बार जो खबर आई हैं उससे सुनने के बाद उनके फैंस तो ख़ुशी से झूम उठने वाले हैं।  तो चलिए सस्पेंस तो खत्म करते हैं और बता ही देते हैं की आखिर क्या है माजरा। तो खुशखबरी ये हैं की अब दोनों कपल एक दूसरे को दूसरा मौका देने जा रहे हैं यानी तलाक को हमेशा के लिए अलविदा कहने जा रहे हैं। सुन के शौक लगा न? विश्वास नहीं हो रहा! अरे ऐसा हम नहीं कह रहे हैं,बल्कि खुद चारु ने इस बात को जग जाहिर किया हैं। 

दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये ऐलान किया है वो और राजीव सेन एक दूसरे से अलग नहीं हो रहे हैं। दोनों पोस्ट शेयर कर लिखा है- शादी स्वर्ग में होती है, लेकिन इसे निभाने की जिम्मेदारी हमारी होती है। हां हम दोनों तलाक का ऐलान कर चुके थे और हम दोनों इस शादी को खत्म करने वाले थे। हमें लग रहा था कि हम दोनों के बीच सब खत्म हो चुका है और अब कुछ बाकि नहीं है। इसके बाद हमें सिर्फ तलाक ही एक रास्ता लग रहा था लेकिन अब हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम दोनों अपनी शादी को एक और मौका देने जा रहे हैं।
इसे निभाने पर फिर से विचार किया है कि हम दोनों मिलकर बेटी जियाना की अच्छी परवरिश करेंगे और अच्छे माता पिता बनेंगे। बेटी की परवरिश की हमारी सबसे पहले प्राथमिकता है। हम सभी प्रशंसकों का शुक्रिया करना चाहते हैं जिन्होंने हमें हमेशा बतौर कपल सपोर्ट किया। 
सभी का शुक्रिया चारू और राजीव।वही राजीव और चारु के इस फैसले और इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही उन्हें ढेरों बधाइयां भी दे रहे हैं। वेल अब ये देखना दिलचस्प होने वाला की अब नए सिरे से शुरू हो रहा ये रिश्ता क्या नया रंग लाता हैं। 

Desk Team