एक्ट्रेस चारू असोपा आज यानि 16 जून 2021 को अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। चारू ने बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ शादी रचाई है। इस कपल की शादी गोवा में संपन्न हुई थी। यही नहीं चारु अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ थ्रोबैक तस्वीर साझा की है,इस फोटो में राजीव चारू की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं।

बता दें, राजीव सेन और चारू ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने से पहले कोर्ट मैरिज भी की थी, उनकी कोर्ट मैरिज काफी पूरी तरह से सीक्रेट थी। इस बीच गले में वरमाला पहने हुए सेलेब्स ने फोटो शेयर कर कोर्ट मैरिज की जानकारी दी थी।

जिसके बाद इस कपल ने शादी में रचाई। इस शादी की खूब चर्चा भी हुई साथ ही हर फंक्शन के फोटोज-वीडियोज खूब वायरल हुए। फिलहाल चारू और राजीव खुशहाल जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं। अब दोनों बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ वक्त पहले चारू ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते भी दिखीं।

याद हो बीच में एक बार चारू और राजीव में अनबन की खबरें आईं। इस दौरान अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर साथ भी नहीं थे। हालांकि, अब दोनों के बीच सब कुछ सही होने और आपसी झगड़ा सुलझाने के बाद दोनों फिर से खुशी से साथ में रह रहे हैं।

चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा स्रक्रिय रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपना नया-नया फोटोशूट शेयर करती रहती हैं,उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। चारू को ट्रेडिशनल अवतार लोगों के बीच हमेशा छाया रहता है।


Download Android App
Download iOS App



