20 साल के लंबे सफर के बाद इस दिन बंद होगा टेलीविजन का सुपरहिट शो CID ,कुछ मीम्स हुए वायरल

Summary :

सोनी टीवी का सबसे सुपरहिट शो CID अब कई सालों बाद अलविदा कहने वाला है। तेज-तर्रार अभिजीत और एक लात में दरवाजे तोड़ देने वाला दया अब उनके फैंस को

सोनी टीवी का सबसे सुपरहिट शो CID अब कई सालों बाद अलविदा कहने वाला है। तेज-तर्रार अभिजीत और एक लात में दरवाजे तोड़ देने वाला दया अब उनके फैंस को नहीं दिखाई देगें। सीआईडी की टीम के साथ फैंस का 20 साल पुराना रिश्ता रहा है और हर किसी को इस टीम का अंदाज बहुत पसंद आता रहा है। समय-समय पर CID में मौजूदा वक्त से जुड़ी चीजें दिखाई जाती रहीं और इसमें कॉमेडी का भी ऐसा पंच रखा गया था जो सच में काफी शानदार था। इसी कारण से इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी बन गई थी।

 CID की बंद होने की खबर आने के बाद से ही सीआईडी मुहिम की सोशल मीडिया पर चल रही है। CID का पहला एपिसोड 21 जनवरी, 1998 को एयर हुआ था। 14 अक्टूबर, 2018 तक इसके 1544 एपिसोड आ चुके थे। CID का डायरेक्शन बी.पी. सिंह और नंदू काले ने किया।

टेलेविज़न शो CID को होंगे 20 साल पुरे

खबरों के मुताबिक, ‘सीआईडी अपने 20 साल पूरे करने जा रहा है इस तरह सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर सबसे ज्यादा समय तक चलने वाला शो बन गया है। अभी तक बहुत शानदार सफर रहा है। अब CID 28 अक्टूबर से कुछ समय के लिए बंद हो रहा है।’

https://www.instagram.com/p/BpLVB43go8R/?utm_source=ig_embed

शो का आखिरी एपिसोड 27 अक्टूबर को रिलीज होगा। बयान में कहा गया कि शो नए सीजन के साथ लौटेगा और इसमें नई रहस्यमय कहानियां होंगी ताकि दर्शक पहले जैसा रोमांच हासिल कर सकें। सीआईडी का पहला एपिसोड 1997 को प्रसारित हुआ था।

https://www.instagram.com/p/BP2kAO4BF9G/?utm_source=ig_embed

इसके पांच किरदार एसीपी (असिसटेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) प्रद्युमन, सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत, सीनियर इंस्पेक्टर दया, इंस्पेक्टर फ्रेडरिक और डॉ सालुंखे काफी प्रसिद्ध रहे हैं। बेशक CID के फैन्स के लिए ये बहुत बड़ा झटका है लेकिन वापसी की उम्मीद के साथ कुछ इंतजार तो बॉस बनता है।

https://www.instagram.com/p/8keqmYg2QU/?utm_source=ig_embed

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों इतने निराश हैं कि #SaveCID अभियान शुरू किया। इसके अलावा कुछ लोगों ने मेम और चुटकुले के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त करी।

https://www.instagram.com/p/BobNTQVnPNk/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BpQ5jBJHc5y/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BnA1TvulovB/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BkrhQXWnsVU/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/Bo6ZVD8gOlQ/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BntipfVB-EA/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BgRQZ03gQvm/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BZ89EQXlb1R/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BRRAKokjZ5s/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/6UeckpCn_0/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BmMKL3zg8vh/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BpCy_hfBr7P/?utm_source=ig_embed

 

Desk Team