निक जोनस और Priyanka Chopra इन दिनों अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में है। खबरों की मानें तो ये जोड़ा नवंबर के आखिर में राजस्थान में शाही जशन के बीच शादी कर लेंगे। उधर शादी से पहले अब जो बात सामने आ रही है उससे प्रियंका चोपड़ा के फैंस बेहद निराश हो सकते हैं। खबरों की माने तो निक जोनस ने लॉस एंजेल्स में अपने सपनों का घर खरीद लिया है। प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के बाद निक-प्रियंका इसी घर में साथ रहेंगे।
47.50 करोड़ रूपए (6.5 मिलियन डॉलर) है घर की कीमत
निक ने Priyanka Chopra के लिए 6.5 मिलियन डॉलर यानी की 48 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। खबर आते ही निक के शानदार घर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को देख कर प्रियंका और निक के फैंस उन्हें बधाई देने से नहीं चूक रहे।
इस शानदार घर की ये हैं गजब खूबियां
घर के इंटीरियर की बात करें तो वो काफी खूबसूरत है। कहा जा रहा है निक-Priyanka Chopra के इस सपनों के घर में 5 बेडरूम्स, 4.5 बाथरूम्स हैं। खबर है कि दोनों के सपनों का आशियाना 4129 स्क्वायर फीट की जमीन पर बना है। इसमें स्वीमिंग पूल के साथ-साथ कई गजब की लोकेशन्स भी इंक्लूड हैं।
मालूम हो कि कुछ समय पहले ही Priyanka Chopra अपना नया घर देखने गई थीं और उन्होंने इसकी शानदार तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर भी की थीं। वैसे प्रियंका के इस घर की तस्वीरें एमएलएस। कॉम के सोशल मीडिया वेब साइट से शेयर की गई हैं।
Priyanka Chopra -निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।
हाल ही में Priyanka Chopra और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे।
https://www.instagram.com/p/BkrpEgOAowP/?taken-by=nickyanka1


Download Android App
Download iOS App








