Met Gala Carpet पर कॉकरोच बना बिन बुलाया मेहमान, इंटरनेट पर छाया डिज़ाइनर कॉकरोच वीडियो

Summary :

हाल ही में बीते दिन मेट गाला 2023 का आरम्भ किया गया जहा देश-विदेश से कई हस्तियों ने अपने जलवे कारपेट पर दिखाए इसी बीच एक मेहमान ऐसा भी रहा जो बिन बुलाये इस कारपेट पर आ पंहुचा और वो कोई और नहीं बल्कि एक कॉकरोच था।

साल का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला 2023 का आगाज न्यूयॉर्क सिटी में किया जा चुका है, इस इवेंट में दुनिया भर के फेमस सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर जमकर अपने हुस्न के जलवे बिखेरे साथ ही खूब वाह-वाही पाई। वहीं इस साल आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, ईशा अम्बानी और नताशा पूनावाला देसी सेलेब्स रहीं।
जिन्होंने अपने लुक से इंडिया को प्राउड करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। लेकिन इन सब हसीनाओ के बीच इस दौरान एक ऐसा गेस्ट भी रेड कॉर्पेट पर कैमरे में कैप्चर हुआ जो बिन बुलाया मेहमान था और इसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 
मेट गाला कार्पेट पर कॉकरोच मिलने की वीडियो हुई वायरल

ग्रैंड इवेंट में फोटोग्राफर्स के लिए रेड कार्पेट पर अपने डिजाइनर आउटफिट्स में पोज दे रहे सेलेब्स के बीच एक कॉकरोच भी वॉक करता हुआ नजर आया जो देखते ही देखते इस इवेंट का बिन बुलाया मेहमान बन बैठा। मेट गाला इवेंट के रेट कार्पेट पर कॉकरोच को कैमरे में कैप्चर करने वाले फोटोग्राफर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। बता दे कि इस वीडियो को वैराइटी ने शेयर किया है। 
मेट गाला कार्पेट पर कॉकरोच मिलने पर मीम्स की आई बाढ़ 

वहीं गाला इवेंट के रेड कार्पेट पर स्पॉट किए गए कॉकरोच के वीडियो को न केवल हर तरफ से लाइक और कमेंट्स मिल रहे हैं, बल्कि इसने ट्विटर पर मीम्स की भी बाढ़ ला दी है. जहां एक यूजर ने पूछा, ‘हां, लेकिन असल में सवाल यह है कि उसने क्या पहना है?’, वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘बेस्ट ड्रेस्ड फॉर श्योर.’ एक यूजर ने लिखा, आज रात के मेट गाला ईवनिंग का लास्ट … एक कॉकरोच हाहाहाहाहा.”
मेट गाला की थीम में क्या है इस साल खास 
2023 मेट गाला को पेनेलोप क्रूज़, माइकेला कोएल, रोजर फेडरर, दुआ लीपा और वोग के एडिटर अन्ना विंटोर होस्ट कर रहे हैं. ये इवेंट मई में पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है और गेस्ट में एक्टर्स, म्यूजिशियन, मॉडल और फैशन इंडस्ट्री के लोग शामिल होते हैं.दिवंगत फैशन डिजाइनर की लाइफ और वर्क के सम्मान में इस साल की मेट गाला थीम “कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी” है, अपने पूरे करियर के दौरान, लेगरफेल्ड ने अपने खुद के ब्रांड के अलावा चैनल, फेंडी, बाल्मैन और क्लो सहित फैशन हाउस के लिए डिज़ाइन किया था।

Desk Team