Ranbir और Shraddha की Tu Jhoothi Main Makkaar से डेब्यू करेंगे ये फेमस स्टैंड-अप Comedian !

Summary :

स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी अपकमिंग फिल्म तू झूठा मैं मक्कार से डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में उनका प्रदर्शन एक दिलचस्प पहलू है।तू झूठा मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित है।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर लव रंजन के निर्देशन में बन रही है। फिल्म का पोस्टर और टीजर सामने आ चुके है, अब फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबर है कि मेकर्स इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को काफी ग्रैंड बनाने का प्लॉन कर रहे हैं। पहले खबर थी कि इस फिल्म के ट्रेलर को शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ रिलीज करने की खबरें सामने आ रही थी। मगर अब 23 जनवरी को ट्रेलर रिलीज होने की खबर सामने आई है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की स्टारकास्ट में एक नया शामिल हो गया है।
दरअसल, इस फिल्म के जरिए मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में उनका प्रदर्शन एक सरप्राइज पैकेज है जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। हालांकि डेब्यू से पहले ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हर किसी को उनका ह्यूमरस अंदाज देखने का मौका मिलने वाला है। जैसा की सभी जानते है कि बस्सी एक शानदार स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। ह्यूमर पंचेज के उस्ताद बस्सी दर्शकों को एंटरटेन करना खूब अच्छे से जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुभव सिंह बस्सी ने फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान रणबीर और श्रद्धा के साथ काफी वक्त बिताया था। यह तीनों ही काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं इसलिए कहा जा रहा है कि अनुभव ट्रेलर लॉन्च इवेंट को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। खबर है कि ट्रेलर लॉन्च इंविटेशन में ‘लेट द लव गेम्स बिगिन’ कहा गया है। ऐसा लग रहा है कि तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर लॉन्च इवेंट काफी मजेदार होने वाला है।
बता दें कि इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया हैं, वहीं टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया हैं। यह फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच काफी रोमांटिक सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।

Desk Team