Ranbir Kapoor के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज! लोगों की ‘भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ वाला वीडियो हो रहा वायरल

Summary :

Complaint Against Ranbir Kapoor : रणबीर कपूर की क्रिसमस पार्टी के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ाई हुई है। एक्टर क्लिप में जय माता दी बोलकर बुरी तरह फंस गए हैं।बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता को भुना रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता बीते दिन परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आए। इस अवसर पर रालिया ने मिलकर अपनी बेटी राहा का चेहरा पहली बार दिखाया। राहा की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, रणबीर कपूर भी अपने एक क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो…

Complaint Against Ranbir Kapoor : रणबीर कपूर की क्रिसमस पार्टी के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ाई हुई है। एक्टर क्लिप में जय माता दी बोलकर बुरी तरह फंस गए हैं।बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता को भुना रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता बीते दिन परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आए। इस अवसर पर रालिया ने मिलकर अपनी बेटी राहा का चेहरा पहली बार दिखाया। राहा की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, रणबीर कपूर भी अपने एक क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो को लेकर चर्चाओं का विषय बन गए हैं। इस वीडियो में अभिनेता की एक हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। साथ ही अब रणबीर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई है।

  • रणबीर कपूर की क्रिसमस पार्टी के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया की बढ़ाई हलचल
  • Ranbir Kapoor ने धार्मिक भावनाओं को पहुंचाया ठेस
  • Ranbir Kapoor के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

केक पर एल्कोहल डालते समय जय माता दी चिल्लाते हुए आए नज़र

Ranbir Kapoor : रणबीर कपूर के क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो बीते दिन ताबड़तोड़ वायरल हुआ। इस क्लिप में अभिनेता, केक पर एल्कोहल डालने के बाद उसमें आग लगाते हैं, और उसी दौरान जय माता दी चिल्लाते हैं। अभिनेता की यह हरकत नेटिजन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। रणबीर के ऊपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

Fir Against Ranbir Kapoor
kapoor family

 

Ranbir Kapoo के ख़िलाफ़ घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज 

बॉलीवुड अभिनेता के वायरल वीडियो पर बवाल मचा हुआ है। इसी को लेकर बुधवार को उनके खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। हालांकि, मामले में अभी तक कोई (एफआईआर) दर्ज नहीं की गई है। अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वाले संजय तिवारी ने दावा किया कि वीडियो में अभिनेता को जय माता दी कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए देखा गया है।

Fir Against Ranbir Kapoor
ranbir and alia with daughter raha

 

आरोप लगाया गया कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं

शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में, अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते समय जानबूझकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया और जय माता दी का नारा लगाया। इसमें आरोप लगाया गया कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team