साल 2019 में हो रही मिस यूनिवर्स में कुछ ऐसा हुआ जो बहुत ही कम देखने को मिलता है। जी हां इस बार हुआ कुछ यूं कि प्रतियोगिता में रैंप वॉक करते समय एक नहीं बल्कि कई सारी कंटेस्टेंटस जमीन पर एक के बाद एक लोटपोट हुई।दरअसल रैंप वॉक पर सभी प्रतियोगिता को स्विमसूट राउंड में सभी प्रतिभागियों को बिकनी पहनकर रैंपवॉक करना था और इस दौरान कई सारे प्रतिभागी गिरे भी। अब इस पूरी इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि इस स्थिति को सभी कंटेस्टेंटस ने अच्छे से संभाल लिया था। जी हां ये प्रतिभागी जमीन पर धडा़म से गिर जानें के बाद भी सिर्फ मुस्कुराती रही और ताली बजाती हुइ वहां से वापस गई। वहीं दर्शकों ने भी इन प्रतिभागियों का स्पोर्ट करते हुए इनका उत्साह बढ़ाया।

यहां देखिए वीडियो…
इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक नहीं बल्कि कई सारी प्रतिभागी रैंप वॉक करने के लिए आती है जो वॉक करते समय जमीन पर गिर जाती हैं। इस लिस्ट में मिस फ्रांस माएवा कूच का नाम भी शामिल है। इस वॉक के गिरने के बाद से ही माएवा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस दौरान सबसे खास बात यह थी कि माएवा का आत्मविश्वास बिल्कुल भी कम नहीं हुआ था। गिरने के बाद भी माएवा हंसते हुए उठती है और जज के सामने देखती हैं और वापस आत्मविश्वास के साथ लौट जाती है।
इतना ही नहीं माएवा ने अपना वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि उन्हें इससे सीख मिली है और गिरकर उठना ही महिला के जीवन का सबसे जरूरी काम है। वैसे बताया जा रहा है कि ऐसी घटना इस वजह से हुई क्योंकि फ्लोर गीला हो रखा था। तभी सभी कंटेस्टेंटस एक ही जगह पर फिसल रही थीं। इसमें अलग अलग देशों से आई महिला प्रतिभागी शामिल है।

साल 2019 की मिस यूनिवर्स की विजेता साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi रही। ये खिताब 90 सुदरियों को पीछे छोड़ जोजिबिनी ने अपने नाम दर्ज किया है। वहीं भारत की ओर से वर्तिका सिंह ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। लेकिन वह टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में असफल रही।


Download Android App
Download iOS App



