मुनमुन दत्ता के माफ़ी मांगने पर भी नहीं थम रहा विवाद, इंदौर में केस दर्ज होने के बाद जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Summary :

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इन दिनों कंट्रोवर्सी में फंसी हुई है। उन्हें लेकर विवाद इस कदर बढ़ चूका है की हाल ही में सोशल मीडिया पर #ArrestMunmumDutta ट्रेंड कर रहा था। जिसके बाद मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पर लोगो से माफ़ी भी मांगी थी। बता दें कि इस मामले में मंगलवार के दिन मुनमुन दत्ता के खिलाफ SC/ST एक्‍ट के तहत इंदौर में एफआईआर दर्ज करवाई गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस एफआईआर के बाद मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर फेमस हुई टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इन दिनों कंट्रोवर्सी में फंसी हुई है। उन्हें लेकर विवाद इस कदर बढ़ चूका है की हाल ही में सोशल मीडिया पर #ArrestMunmumDutta ट्रेंड कर रहा था। जहां लोग एक्ट्रेस की गिरफ़्तारी की मांग कर हे थे। जिसके बाद मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पर लोगो से माफ़ी भी मांगी थी। अब इसी मामले पर एक अपडेट सामने आई है। 
आपको बता दे, अपने एक बयान को लेकर वो विवादों में घिरी हुई है। दरअसल, कुछ वक्त पहले मुनमुन का एक यूट्यूब वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वो एक जातिसूचक शब्द का यूज करते हुए नजर आई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी कड़ी निंदा की और मुनमुन को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। इसको लेकर दलित लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। हालांकि अपनी गलती महसूस होने के बाद मुनमुन ने सोशल मीडिया पर अपनी गलती की माफी भी मांगी थी। 

मुनमु ने अपनी पोस्ट में लिखा था- ‘यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी, या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था। मेरी भाषा के अवरोध के कारण, मुझे सही मायने में शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी। एक बार जब मुझे इसके अर्थ से अवगत कराया गया तो मैंने तुरंत उस भाग को निकाल दिया। मेरा हर जाति, पंथ या लिंग से हर एक व्यक्ति के लिए अत्यंत सम्मान है और हमारे समाज या राष्ट्र में उनके अपार योगदान को मैं स्वीकार करती हूं। मैं ईमानदारी से हर एक व्यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं जो शब्द के उपयोग से अनजाने में आहत हुए हैं और मुझे उस के लिए खेद है।’

लेकिन लोगों को उनकी इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। बता दें कि इस मामले में मंगलवार के दिन मुनमुन दत्ता के खिलाफ SC/ST एक्‍ट के तहत इंदौर में एफआईआर दर्ज करवाई गई। ये शिकायत दलित नेता मनोज परमार ने दर्ज करवाई है। आपको बता दे कि अब एससी और एसटी एक्ट के मुताबिक मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस एफआईआर के बाद मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

Desk Team