बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनिल कपूर इन दिनों विवादों में घिरे हुए है। दरअसल उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘AK vs AK’ में इंडियन एयरफोर्स ऑफिशियलस को जिस तरह से पोर्ट्रे किया गया है, उस पर वायुसेना को ऐतराज़ है जिसके चलते अब वायुसेना ने इस पर आपत्ति जताई है। अभी- अभी वायुसेना की ओर से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें कहा गया कि फिल्म से इस तरह का सीन तुरंत हटना चाहिए।

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स पर अनिल कपूर का एक प्रोजेक्ट आने वाला है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें अनिल कपूर एक वायुसेना अधिकारी की वर्दी पहने हुए नज़र आ रहे हैं। सीन में अनिल कपूर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ हैं और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अब वायुसेना ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए कहा है कि इस वीडियो में वायुसेना की वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है और भाषा भी सही नहीं है। ये देश से लिए वर्दी पहनने वाले जवानों का सही परिदृश्य नहीं है, ऐसे में इस सीन को हटाना चाहिए।

वैसे इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है, जहां बॉलीवुड की किसी फिल्म या वेब शो में सेना के अधिकारी को वर्दी पहने कुछ गलत करते हुए दिखाया गया है। जिसको लेकर विवाद हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



