कांग्रेस लीडर राहुल
गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में बिजी हैं। वह लगातार पैदल चलकर अलग-अलग
राज्यों में आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा से लगातार सोशल मीडिया
पर तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। हाल ही में राहुल गांधी संग अभिनेत्री पूजा
भट्ट की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं।
कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ा यात्रा’ का इंटरनेट के जरिए भी खूब
प्रचार कर रही है जिसके लिए वह लगातार राहुल गांधी की पदयात्रा की वीडियो सोशल मीडिया
पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी और
इंडियन नेशनल कांग्रेस के कुछ नेताओं के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया
गया है। राहुल के खिलाफ दर्ज हुए मामले का साउथ की हिट फिल्म केजीएफ से कनेक्शन है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भारत जोड़ो यात्रा का प्रचार करने के लिए कई एडिट
वीडियो बनाए है। दरअसल, इन वीडियोज में कांग्रेस ने साउथ सुपरस्टार यश की सुपरहिट फिल्म
‘केजीएफ‘ के म्यूजिक का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से केजीएफ चैप्टर 2 फेम एमआरटी म्यूजिक ने राहुल गांधी और कांग्रेस
लीडर्स के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं
इस मामले में एमआरटी म्यूजिक की ओर से एम नवीन कुमार ने कहा, ‘जब
हमने इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) पार्टी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में हमारी
मर्जी के खिलाफ केजीएफ के गाने का इस्तेमाल होते देखा तो हम हैरान रह गए। इंडियन
नेशनल कांग्रेस ने अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बिना परर्मिशन हमारे
गाने का इस्तेमाल किया है। आईएनसी जैसी संस्था को भारतीय नागरिकों के लिए एक
उदाहरण स्थापित करना चाहिए, लेकिन उन्होंने खुद ही कानून तोड़ दिया है। इस गंभीर
उल्लंघन को हम पूरी कोशिश के साथ चुनौती देंगे।‘
खबरों
के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी और उसके तीनों नेताओं के खिलाफ धारा 403, 465 (जालसाजी के लिए सजा), 120 धारा 403, 465 और 120बी आर/डब्ल्यू
धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत और धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत एफआईआर दर्ज
कराई गई है। फिलहाल इस मामले में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की तरफ से कोई
बयान सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App







