बॉलीवुड सेलेब्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में बढ़ाया मदद का हाथ, अपनी पर्सनल चीजें नीलाम करके जुटा रहे पैसा

Summary :

इस समय कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप विश्वभर में छाया हुआ है। दुनिया के हर देश की सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशों में लॉकडाउन लगाया हुआ है।

इस समय कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप विश्वभर में छाया हुआ है। दुनिया के हर देश की सरकार ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशों में लॉकडाउन लगाया हुआ है। पूरी दुनिया में लोगों की जान टेस्टिंग किट्स के उपयोग से उनकी जांच करके बचा रहे हैं। 
दरअसल अभी तक इस जानलेवा वायरस की वैक्सीन बनी नहीं है। बता दें कि यह टेस्टिंग किट्स बहुत ही महंगी हैं। यह टेस्टिंग किट्स भारत में पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हैं। बॉलीवुड के सेलेब्स अपनी पर्सनल चीजों को नीलाम कर रहे हैं ताकि वह इन टेस्टिंग किट्स को भारत के उन इलाकों में पहुंचा सकें जो कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। 
अकसर देखा गया है कि बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप सरकार को घिरते हुए नजर आते हैं। लेकिन अब वह भी कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में मदद के लिए आगे आ गए हैं। उनकी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने जो फिल्मफेयर की ट्रॉफी जीती हैं उन्हें नीलाम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए बतायी कि, 2013 में मिली यह ट्रॉफी उसे मिलेगी जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा। 
बॉलीवुड के दिग्गज राइटर जावेद अख्तर भी सोशल मीडिया पर अपने बयानों की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। अपनी किताब ‘इन अदर वर्ड्स’ की साइन की हुई कॉपी इस कोरोना के संकट में उन्होंने नीलाम करने का निर्णय लिया है। 
बॉलीवुड एक्ट्रेस मानवी गगरू ने हिट फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में गॉगल का रोल निभाया था। उन्होंने भी इस संकट में अपनी ड्रेस नीलाम करने का फैसला किया है। बता दें की एक्ट्रेस ने जो ड्रेस ‘शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान’ के प्रमोशन्स के दौरान पहनी थी उसे अब वह नीलाम करेंगी। शालिनी डोकानिया ने इस खूबसूरत ऑउटफिट को डिजाइन किया था।
इस लिस्ट में कॉमेडियन कुणाल कामरा का नाम भी शुमार है। उन्होंने फैसला किया है कि वह अपना यूट्यूब बटन नीलाम करेंगे। 
बॉलीवुड राइटर वरुण ग्रोवर ने भी इस कोरोना वायरस की जंग में अपनी जीती हुई ट्रॉफी नीलाम करने का फैसला किया है। उन्हें यह ट्रॉफी गाने ‘मोह मोह के धागे’ के लिए एक निजी अवॉर्ड शो में मिली थी। 
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने ऐलान किया है कि वह वीडियो कॉल पर लाइव परफॉर्म सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति पर करेंगे। उस शख्स के लिए वह अपना एक गाना जाएंगे। 

Desk Team