इमरान हाशमी की
फिल्म क्रुक की एक्ट्रेस नेहा शर्मा अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों और हॉट वीडियोज
की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी हसीन फोटोज से इंटरनेट
का पारा बढ़ाती दिखाई देती है। भले ही वो फिल्मों में कम दिखाई देती है लेकिन सोशल
मीडिया पर उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनकी हर पोस्ट का उनके फैंस बड़ी
बेसब्री से इंतजार करते है।
हालांकि इस बार नेहा
अपनी फोटो की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा का एक
लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड संग आउटिंग पर निकली दिख
रही हैं। वीडियो में सबसे ज्यादा उनके अंग्रेज बॉयफ्रेंड पर सबकी निगाहें अटक गई
है। हर कोई कॉमेंट में उन्ही के बारे में बात कर रहा है।
दरअसल, नेहा शर्मा और उनके बॉयफ्रेंड के वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी
अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक्ट्रेस, व्हाइट कलर की शॉर्ट
ड्रेस में रेस्त्रां से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राउन
स्लीपर, गॉगल्स और मैचिंग स्लिंग बैग के साथ अपना लुक कम्पलीट किया है।
वहीं, उनका समर फ्रेंडली आउटफिट फैंस को भी फैशन गोल दे रहा है।
वहीं उनके बॉयफ्रेंड का जेंटलमैन वाला अंदाज देखने को मिला है। वीडियो में
देखा जा सकता है कि नेहा के बॉयफ्रेंड
उनके लिए कार का दरवाजा खोलते हैं साथ ही जब वो बैठ जाती हैं तो वो भी बैठकर वहां
से चले जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के
साथ लोग इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
वीडियो के कॉमेंट
सेक्शन में एक यूजर ने लिखा है,’दिल टूट गया
मेरा।‘ दूसरे ने लिखा,’जोड़ी तो अच्छी लग रही है।‘ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’वाह ये तो
अंग्रेज है।‘ दूसरी तरफ नेहा
के फैंस कमेंट सेक्शन में लव और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं।
बता दें कि नेहा शर्मा
ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म ‘क्रूक‘ से की थी। जिसमें
उन्होंने इमरान हाशमी के साथ लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस को तुम
बिन 2, तेरी मेरी कहानी, क्या सुपर कूल हैं हम जैसी फिल्मों में अहम रोल प्ले किया
है।


Download Android App
Download iOS App












