Dacoit Movie Review: आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म “डकैत: अ लव स्टोरी” पहले ही दिन से चर्चा का विषय बन गई है। मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष और अनुराग कश्यप स्टारर इस फिल्म ने दर्शकों की क्यूरोसिटी को काफी बढ़ा दिया है। यह कहानी सिर्फ एक सिंपल लव स्टोरी नहीं लगती, बल्कि इसके पीछे छिपी है एक गहरी और खतरनाक सच्चाई, जो धीरे-धीरे सामने आती है और कहानी को पूरी तरह बदल देती है।
ट्रेलर से लेकर रिलीज तक फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था और अब जैसे ही ये बड़े पर्दे पर आई है, वैसे ही लोगों की फीडबैक भी तेजी से सामने आ रहे हैं। कोई इसे इमोशनल रोलरकोस्टर बता रहा है, तो कोई कहानी पर सवाल उठा रहा है। फिल्म “डकैत: अ लव स्टोरी” इसी सवाल के साथ दर्शकों को एक इमोशनल लेकिन उलझी हुई यात्रा पर ले जाती है, जहां दिल और दिमाग के बीच जंग साफ दिखाई देती है। तो चलिए जानते है मूवी के बारे में-
Dacoit Movie Review: फिल्म की कहानी और प्रेजेंटेशन पर मिली मिली-जुली फीडबैक

नई रिलीज फिल्म “Dacoit: A Love Story” को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की शुरुआती फीडबैक सामने आ चुकी हैं। फिल्म में रोमांस, बदले की भावना और एक्शन का मिक्सचर दिखाया गया है, लेकिन कई दर्शकों का मानना है कि कहानी की पकड़ कमजोर है। कुछ जगहों पर स्क्रिप्ट को कन्फ्यूजिंग और स्लो बताया गया है।
फिल्म का फोकस एक ऐसे इमोशनल लव स्टोरी पर है, जो बदले की आग में बदल जाती है। हालांकि, कहानी का फ्लो कई जगह टूटता हुआ नजर आता है, जिससे दर्शकों का इमोशनल कनेक्शन कमजोर पड़ जाता है। इसके बावजूद फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) को अप्प्रेसिएट किया गया है।
दर्शकों के मुताबिक फिल्म का पहला हिस्सा अच्छा लगता है, लेकिन दूसरा हिस्सा थोड़ा कमजोर पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को “मिक्स्ड रिव्यू” मिल रहे हैं।
Dacoit A Love Story Review: मृणाल ठाकुर की एक्टिंग बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
फिल्म में मृणाल ठाकुर की परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। कई दर्शकों ने कहा कि उन्होंने अपने किरदार में गहराई और इमोशन अच्छे से दिखाए हैं।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, दर्शकों को लगा कि मृणाल ठाकुर की स्क्रीन प्रेजेंस लीड एक्टर अदिवि शेष पर भी भारी पड़ती नजर आई। उनकी इमोशनल सीन्स और एक्सप्रेशन को फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा बताया जा रहा है। वहीं, अदिवि शेष की परफॉर्मेंस को भी ठीक-ठाक बताया गया है, लेकिन स्क्रिप्ट की कमजोरी के कारण उन्हें पूरी तरह चमकने का मौका नहीं मिल पाया। सपोर्टिंग कास्ट और खासकर अनुराग कश्यप की मौजूदगी ने फिल्म को कुछ अलग टच दिया है।
Mrunal Thakur Performance: टेक्निकल एंगल और सोशल मीडिया रिएक्शन

फिल्म के टेक्निकल पहलुओं जैसे एक्शन सीक्वेंस, कैमरा वर्क और बैकग्राउंड स्कोर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कई दर्शकों ने इसे एक “स्टाइलिश और इंटेंस विजुअल फिल्म” बताया है।
हालांकि, कहानी की कमजोर पकड़ के कारण फिल्म को “परफेक्ट एंटरटेनर” नहीं माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे “देखने लायक लेकिन शानदार नहीं” कहा है। वहीं, कुछ सेलेब्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने फिल्म की तारीफ भी की है और इसे एक “पावरफुल कॉन्सेप्ट वाली फिल्म” बताया है। तो कई लोग इसे स्ट्रिक्टली एवरेज और मृणाल ठाकुर की तारीफ कर रहे है , कुल मिलाकर फिल्म को लेकर राय बंटी हुई है – कुछ लोगों को यह पसंद आ रही है, तो कुछ को यह एवरेज लगी है।
Read More: गुमनामी के समंदर में खो चुकी हैं Ayesha Takia? जानें ‘Wanted’ Girl की अनसुनी कहानी…






















