Adhyayan Suman ने Kangana Ranaut से ब्रेकअप पर इस डर से तोड़ी थी चुप्पी, ‘कहा ‘पछतावा नहीं…’

Summary :

साल 2017 में अध्ययन ने कंगना पर कई इल्जाम लगाए थे। दरअसल, 2008 से लेकर 2009 तक कुछ महीनों के लिए इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। अब उन्होंने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है और रिवील किया है कि उन्होंने इस बारे में 2017 में ही क्यों पब्लिक्ली बात की थी?

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत की लव लाइफ काफी अटेंशन ग्रैब कर चुकी है। एक वक़्त पर कंगना का नाम बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ जुड़ा था। चाहे ऋतिक रोशन हो या आदित्य पंचोली एक्ट्रेस ने कई सितारों को डेट किया। लेकिन हर बार उनका ब्रेकअप सुर्खियों में बना रहा। एक्ट्रेस के सभी एक्स बॉयफ्रैंड्स उन्हें लेकर कई तरह की बातें मीडिया के सामने कर चुके हैं। वहीं, जिसने सबसे ज़्यादा कंगना से ब्रेकअप के बाद इसपर बात की है वो कोई और नहीं बल्कि शेखर सुमन के बेटे एक्टर अध्ययन सुमन है। 
आपको बता दें, साल 2017 में अध्ययन ने कंगना पर कई इल्जाम लगाए थे। दरअसल, 2008 से लेकर 2009 तक कुछ महीनों के लिए इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन ब्रेकअप के बाद जब कंगना और ऋतिक रोशन का पंगा हुआ तो इस बीच अध्ययन सुमन भी इसमें कूद पड़े थे। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो उन्हें इन्फ्लुएंस करती हैं। साथ ही एक्टर ने उन्हें एब्यूजिव गर्लफ्रेंड तक कह डाला था। अब उन्होंने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है और रिवील किया है कि उन्होंने इस बारे में 2017 में ही क्यों पब्लिक्ली बात की थी? 
हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा कि उन्हें कंगना रनौत के साथ अफेयर और ब्रेकअप के बारे में बात करने का कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, “मैंने इस रिश्ते के बारे में वैसे ही बात की, जैसे कोई भी इंसान करता है। मैंने इसके बारे में उस समय बात की थी, जब लोग इस कहानी के मेरे साइड के बारे में नहीं जानते थे। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं रखी थी। न ही कभी हंगामा मचाया कि मेरे साथ क्या हुआ?”
“हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। लोग इसका दूसरा साइड जानते थे। मैं सिर्फ एक बार बोलना चाहता था और आगे इस पर चर्चा नहीं करना चाहता था। जब आप जनता के बीच होते हैं तो आपके बारे में इतनी राय और फैसले होते हैं कि कभी-कभी चीजों को साफ़ करना ज़रूरी होता है। अगर मैं पब्लिसिटी का भूखा होता, तो मैं साल 2009 में ही ये सब चीजें कहता जब मैं एक रिश्ते में था, 2017 में नहीं।”
“इससे मेरे करियर में क्या बदलाव आ गया? आपको काम इसलिए नहीं मिलता क्योंकि आपका किसी के साथ अफेयर है, लेकिन इसलिए मिलता है क्योंकि आपमें वो टैलेंट है। उस समय कई लोगों ने मुझपर इल्जाम लगाया लेकिन वो सब बाद में वापस आए और उन्होंने मेरी तरफ की स्टोरी जानने के बाद मुझसे माफी मांगी। मैंने जो भी झेला, मुझे उसका बिल्कुल पछतावा नहीं है।”

Desk Team