Dayaben comeback Truth: टीवी का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से अपनी ‘दयाबेन’ के बिना अधूरा लग रहा है। साल 2017 में दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव के चलते शो छोड़ा था, लेकिन इसके बाद से उनकी वापसी सिर्फ अफवाहों तक ही सीमित रह गई।
Dayaben comeback Truth: 7 साल से गायब ‘दयाबेन’, अब लौटने की उम्मीद भी खत्म!

फैंस लगातार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब रीसेंट रिपोर्ट्स ने उनकी वापसी की उम्मीद को लगभग खत्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब शो में ‘दयाबेन’ का किरदार किसी नई एक्ट्रेस के जरिए वापस लाया जा सकता है।
Disha Vakani Return Reason: परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी बनी सबसे बड़ी वजह

दिशा वकानी के भाई मयूर वकानी ने साफ कर दिया है कि एक्ट्रेस अब एक्टिंग में वापसी नहीं करना चाहतीं। उनकी प्रायोरिटी इस समय उनका परिवार और बच्चे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा अपनी फैमिली लाइफ में पूरी तरह बिजी हैं और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। यही कारण है कि वो लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं और वापसी की कोई योजना नहीं है।
TMKOC: ससुराल की पाबंदियां और पुराने अनुभव भी बने कारण!

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दिशा वकानी की वापसी में उनके ससुराल साइड की सख्ती भी एक वजह हो सकती है। यहां तक कि शो से जुड़े लोगों ने भी सिग्नल दिया कि पारिवारिक नियमों के कारण उनके लिए शूटिंग करना आसान नहीं रहा। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान शो में काम करने के एक्सपीरियंस भी उनके लिए काफी कठिन रहे थे, जिसके बाद उन्होंने वापसी से साफ इनकार कर दिया।
‘दयाबेन’ का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है, लेकिन सच्चाई यह है कि दिशा वकानी अब शायद ही कभी इस रोल में लौटें। उनकी जगह कोई नई एक्ट्रेस ले सकती है, लेकिन पुरानी ‘दयाबेन’ की कमी शायद ही कोई पूरी कर पाए।
Read More: बिना सबूत ‘Molester’ बता दिया! Delhi HC ने Richa Chadha समेत मीडिया को लगाई कड़ी फटकार…






















