Gurmeet Choudhary और Debina Bonnerjee ने रिवील किया दूसरी बेटी का नाम, मां दुर्गा से है कनेक्शन

Summary :

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी दूसरी बेटी का नाम दिविशा रखा है। उनकी बेटी का जन्म नवंबर में हुआ था। अब देबिना ने सोशल मीडिया पर नाम की अनाउंसमेंट करके बताया है कि आखिर इसका मतलब क्या है।

टीवी जगत के मशहूर जोड़ी देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहत है। सोशल मीडिया पर ये कपल काफी एक्टिव रहता है और फैंस के साथ अपनी और अपनी फैमली की तस्वीरें साझा कर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट देता है। इस कपल ने कुछ वक्त पहले ही अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया है। 
सोशल मीडिया पर दोनों अपनी बेटियों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर दोनों ने अपनी बेटियों के साथ फैमली फोटो साझा की थी। जिस पर फैंस ने दिल खोलकर अपना प्यार बरसाया था। देबिना और गुरमीत ने अब अपनी दूसरी बेटी के नाम का ऐलान बड़ी ही खूबसूरत तरीके से किया है साथ ही उसका मतलब भी लोगों को बताया है।
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी-सी फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में उनके साथ उनकी दूसरी बेटी भी नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का नाम दिविशा रखा है। बेबी का नाम तो फैंस को पसंद आया ही है साथ ही एक्टर की फोटो ने भी फैंस को काफी इंप्रेस किया है। फोटो में कपल समुंद्र किनारे बेटी को हाथ में पकड़े पोज देते दिख रहे हैं।

अपनी इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए देबिना ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी जादुई बच्ची का नाम दिविशा रखा गया है, जिसका मतलब है सभी देवी/देवी दुर्गा की मुखिया।’ इसी के साथ एक्ट्रेस ने गोवा के एक होटल को भी टैग किया है। फैंस को कपल की बेटी का नाम और उसका मतलब बहुत अच्छा लगा है और फोटो पर अबतक हजारों लाइक्स आ चुके हैं।
फोटो पर एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, “दिविशा बहुत खुशकिस्मत है कि उसे आप जैसे माता-पिता मिले। बहुत अच्छा नाम भगवान उसे हमेशा आशीर्वाद दें।” दूसरे यूजर ने लिखा- “अच्छा नाम है मैम, बड़ी बहन के नाम से मिलता है।” बाकि यूजर्स भी इसी तरह स्टार कपल की बेटी के नाम की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि देबिना और गुरमीत की बड़ी बेटी का नाम लियाना है।

Desk Team