मशहूर टीवी अदाकारा देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस फिलहाल गोवा में है और वह मस्ती कर रही हैं। दरअसल, देबीना के पति और एक्टर गुरमीत चौधरी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा रवाना हुए थे। जहां कपल साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। ऐसे में देबिना अपने इस वेकेशन की तस्वीरें लगातार अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है देबिना बनर्जी स्विमिंग पूल में एंजॉय कर रही हैं। पानी के साथ खेल रही हैं।

फोटो में देबिना बनर्जी का बेबी बंप साफ दिख रहा है। अपनी इन क्यूट तस्वीरों को पोस्ट करके एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा- हां मैं एक वॉटर बेबी हूं। फोटो में देबीना लाइट ब्लू कलर के ट्रांसपेरेंट आउटफिट में नजर आ रही हैं।
वहीं लुक की बात करें तो हाईबन, शेड्स, पिंक लिपस्टिक के साथ देबिना बनर्जी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। वैसे तस्वीरें देख साफ है कि देबिना गोवा में कितना एंजॉय कर रही हैं।

वहीं इन दिनों देबिना बनर्जी के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी देखते ही बनता है। बता दें, टीवी जगत का ये मशहूर देबिना और गुरमीत शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। गुरमीत और देबिना का रिश्ता वाकई में कपल गोल्स देता।


Download Android App
Download iOS App



