बिग बॉस 12: Urvashi Vani दीपक ठाकुर को नहीं बल्कि इस मिस्ट्री बॉय को कर रही हैं डेट

Summary :

टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 12 को शुरू हुए बहुत दिन हो चुके हैं। इस बार का बिग बॉस जोडिय़ों और सिंग्लस के बीच मेें खेला जा रहा है।

टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 12 को शुरू हुए बहुत दिन हो चुके हैं। इस बार का बिग बॉस जोडिय़ों और सिंग्लस के बीच मेें खेला जा रहा है। इस शो के शुरूआत से ही भंजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू सुर्खियों में चल रहे हैं। इसके अलावा अगर बिग बॉस के घर में दूसरी कोई और जोड़ी है जो चर्चा में चल रही है वह दीपक ठाकुर और कॉमनर Urvashi Vani हैं।

Urvashi Vani ने कहा था दीपक के लिए हैं दिल में फीलिंग्स

दीपक और Urvashi Vani ने आज तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की है और ना ही यह बताया है कि वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन बिग बॉस के घर में जब एंट्री के समय दीपक ठाकुर और उर्वशी के परिचय के लिए जो वीडियो चलाया गया था उसमें एक अलग सी ही कहानी दिखाई गई थी।

यहीं तक नहीं उर्वशी ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के सामने यह बात कबूली थी कि उनके दिल में दीपक के लिए फीलिंग्स भी हैं। इसके साथ ही उर्वशी ने कहा था कि वह अपने प्यार का इजहार सही समय आने पर ही करेंगी।

इस लड़के को डेट कर रहीं है Urvashi Vani

https://twitter.com/bbkhulasa/status/1047419758168104960

 

लेकिन अब जब दूसरी खबर सामने आई है तो इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह तो कुछ ओर ही माजरा है। इसे देखकर यह लग रहा है कि दीपक ठाकुर को छोड़ कर Urvashi Vani बिग बॉस के घर के बाहर किसी दूसरे लड़के को डेट कर रही हैं। इस बात का सबूत हैं ये तस्वीरें जो सोशल मीडिया से हमें मिलीं हैं और बहुत वायरल भी हो रही हैं।

अब इस बात का क्या सच है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन इन तस्वीरों को देखकर यह साफ जाहिर हो रहा है कि उर्वशी की लाइफ में दीपक ठाकुर से पहले ही कोई और इंसान है। खबरों की मानें तो इन तस्वीरों में दिख रहे लड़के का नाम शुभम गुप्ता है और उर्वशी वाणी इसे ही डेट कर रही हैं।

Desk Team