दीपिका पादुकोण-रणवीर के रिसेप्शन कार्ड के बाद अब वायरल हुई इनके बेडरूम की बेहद शानदार वीडियो

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल के रिलेशनशिप के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध कर एक नए रिश्ते के सफर पर निकलेगी

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल के रिलेशनशिप के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध कर एक नए रिश्ते के सफर पर निकलेगी और इस खास मौके पर दीपवीर इटली के लेक कोमो पहुंच चुके हैं। जहां एक बेहद शानदार विला में दोनों की शादी की रस्में होंगी।

 14 और 15 नवंबर को इटली के ”लेक कोमो” में दोनों की शादी की रस्में निभाई जाएंगी। शादी दो रीति-रिवाज से हो रही है। 14 नवंबर को कोंकणी परंपरा में जबकि 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से शादी संपन्न होगी।

रणवीर-दीपिका पादुकोण शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है।  इसके बाद मुंबई के ग्रांड हयात में 28 नवंबर को रिसेप्शन होगा। शादी के लिए दोनों ने दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों को न्यौता भेजा है।  खबर के मुताबिक रणवीर-दीपिका शादी में मेहमानों से कोई गिफ्ट नहीं लेंगे।

गिफ्ट की जगह मेहमान दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन में पैसे डोनेट कर सकते हैं।  यह फाउंडेशन मेंटल हेल्थ के मुद्दे को समर्पित है।  यह एक ऐसी संस्था है जो दिमागी स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बातचीत कर उनके हल निकालने की दिशा में काम करती है।

शादी की तारीखें सामने आने के बाद कपल के रिसेप्शन पार्टी को लेकर भी चर्चा हो रही है कि रिसेप्शन पार्टी 1 दिसबंर को आयोजित की जाएगी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन का कार्ड भी वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/BqEUUksgTLZ/?utm_source=ig_embed

दीपिका और रणवीर के शादी के वेन्यू के बाद अब और रिसेप्शन कार्ड के बाद अब उनके बेडरूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी के बाद रात बिताएंगे।

https://www.instagram.com/p/BqAN1mqBc0O/?utm_source=ig_embed

दीपिका और रणवीर सिंह की शादी लेक कोमो में हो रही है जो कि रोमन काल से ही एक लग्जीरियस होलीडे स्पॉट रहा है। संगीत सेरेमनी 13 नवंबर को हो रही है।

इस शादी में फराह खान, शाहरुख़ खान, संजय लीला भंसाली और करण जौहर शामिल होने वाले हैं। शादी कोंकणी और सिंधि दोनों ही तरीके से होने वाली है।बता दें कि दोनों ने रामलीला के सेट पर एक दूसरे को जानने की शुरुआत की थी और फिर दोनों ने साथ कई फिल्मों में काम किया।

Desk Team