बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अपनी बातचीत के लिए काफी सुर्खियां बटोरते है और हाल ही में इन दोनों की एक चैट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर शुरू किए गए एक चैट सेशन में दीपिका के शरारत भरे एक कमेंट ने उनके प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि अभिनेत्री कहीं गर्भवती तो नहीं।
दरअसल, दीपिका ने रणवीर के चैट सेशन के दौरान कमेंट किया “हाय! डैडी”, जिसमें अभिनेत्री ने वेविंग इमोजी के साथ ही, एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।
इसके रिप्लाई में रणवीर ने कमेंट किया “हाय बेबी।’ चीजें तब और भी दिलचस्प हो गई, जब अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, “बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं।” ऐसे में कई लोगों ने अर्जुन के कमेंट को इसके सबूत के तौर पर लिया कि दीपिका और रणवीर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
प्रशंसकों ने दीपिका के कमेंट को डिकोड करना शुरू कर दिया, कि कहीं वह अपने गर्भावती होने का संकेत तो नहीं दे रहीं। इस साल की शुरुआत में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई देने के बाद भी दीपिका के गर्भवती होने के कयास लगाए जा रहे थे।
हालांकि, रणवीर द्वारा आयोजित चैट सेशन अब उनके इंस्टाग्राम पेज पर नहीं दिख रहा है। इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री ने एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पोर्टल पर दिए एक साक्षात्कार में प्रेगनेंसी के बारे में बात की थी। दीपिका और रणवीर ने बीते साल इटली में शादी की थी।



Download Android App
Download iOS App



