दीपवीर हुए एक दूजे के, इटली में कोंकणी रीति रिवाज़ से हुई शादी

Summary :

बॉलीवुड के बाजीराव की आखिरकार हो गई मस्तानी। हां, बता दें कि Deepika Padukone और रणवीर की आज शादी हो चुकी है।

बॉलीवुड के बाजीराव की आखिरकार हो गई मस्तानी। हां, बता दें कि Deepika Padukone और रणवीर की आज शादी हो चुकी है। दीपिका और रणवीर सिंह ने इटली के फेमस लेक कोमो में अपनी शादी के लिए बुक कराया था। रणवीर और दीपिका ने आज यानी 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से शादी कर ली है।

राम की हो गई लीला

रणवीर और Deepika Padukone ने लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने अपने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की है। अपनी शादी को दीपिका और रणवीर बहुत प्राइवेट रखना चाहते थे।

यही वजह है कि रणवीर सिंह और दीपिका ने किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को अपनी शादी में इनवाइट नहीं किया। और इसके साथ ही उन्होंने वेन्यू से एक भी तस्वीर शेयर करने पर बैन तक लगा दिया।

https://twitter.com/karanjohar/status/1062659343441674240

शादी की वीडियो हुआ लीक

https://www.instagram.com/p/BqJ6PYBHtxk/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

Deepika Padukone और रणवीर ने कई कोशिश की हैं लेकिन शादी का एक वीडियो सामने आ ही गया है। बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी का यह वीडियो बहुत दूर से लिया गया है इसलिए यह साफ नहीं दिखा रहा है।

https://www.instagram.com/p/BqKGX73AAe4/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

 मीडिया खबरों की मानें तो ये वीडियो दीपिका औैर रणवीर सिंह की शादी का गवाह बन गया है। एक वेबसाइट की खबर केअनुसार, शादी की रस्में सुबह 7 बजे हुईं। रणवीर और दीपिका के वेन्यू की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

https://www.instagram.com/p/BqKIOzJhEnl/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

शादी के बाद लेक कोमो के Casta Diva रिजॉर्ट में मेहमानों के लिए लंच ऑर्गनाइज किया गया। शादी की फोटो और वीडियो लीक ना हो इसलिए सभी मेहमानों के फोन और कैमरे पर स्टिकर लगा दिए गए हैं।

https://www.instagram.com/p/BqJPGatgiUh/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

शादी के वीडियो के अलावा संगीत सेरेमनी का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका और रणवीर डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BqJ07diAaz7/?utm_source=ig_embed

संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं। तस्वीरों में रणवीर काले रंग का पठानी सूट पहने दिख रहे हैं। वही दीपिका ने ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहना है।

Desk Team