जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाट के आसपास की सजावट को देखते हुए कहा कि छठ के दौरान की जाने वाली सजावट बेहद मनमोहक होती है। मुख्यमंत्री ने मंदिर के पास स्टॉल लगाये लोगों से मिलकर उन्हें छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता से संवाद हमेशा मुझे ऊर्जा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश छठ पूजा देता है। ह्रदय हो या परिवेश स्वच्छता पवित्रता और सादगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को अस्ताचलगामी भास्कर को प्रणाम कर विदा करना और कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी में उदीयमान दक्षिणायन सूर्य का अघ्र्य देकर स्वागत करना हमारे सांस्कृतिक औदात्य और लोक आस्था की चरम अभिव्यक्ति है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखण्ड सहित समस्त देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। स्वच्छता, संयम, सादगी, नियम, नेम और निष्ठा के प्रति समर्पित सभी छठव्रतियों की श्रद्धा में अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठी मईया सबकी मनोकामना पूरी करें। मुख्यमंत्री ने सिदगोड़ा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अवलोकन किया।


Download Android App
Download iOS App



