कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स अपने घरों के अंदर बंद हैं। ऐसे में बाकि सभी स्टार्स की तरह बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण भी पिछले 3 महीने से अपने पति रणवीर सिंह के साथ सेल्फ क्वॉरेंटीन हैं। हालांकि दीपिका घर में क्यों न हो,लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने फैन्स के लिए हर दम सक्रिय हैं और अक्सर उनसे बात भी करती रहती हैं। हालिया अपनी पोस्ट में दीपिका ने एक क्वेश्चन ऐंड आंसर सेशन रखा जिसमें फैन्स ने दीपिका से कई मजेदार सवाल पूछे।

एक फैन ने किया सवाल
सोशल मीडिया पर इस सवाल -जवाब के सेशन में एक फैन ने दीपिका से पूछा कि वह लॉकडाउन के बाद क्या-क्या करने वाली हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले अपने पैरंट्स और बहन से मिलने बेंगलुरु के लिए रवाना होंगी।

कुछ ऐसे हैं एक्ट्रेस के ‘अजीब टैलेंट्स’
वहीं एक अन्य फैन ने दीपिका से सवाल किया कि उनके ‘अजीब टैलेंट्स’ क्या हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह बात उनके पति रणवीर सिंह और उनकी बहन से पूछी जानी चाहिए। इतना ही नहीं दीपिका ने यह भी कहा कि इन दोनों के पास ही जरूर इस पर कुछ बताने के लिए ऐसे टैलेंट्स होंगे।

इस फिल्म में आएंगी नजर

एक्ट्रेस के वर्कफ़्रंट की बात करें तो दीपिका लॉकडाउन से पहले फिल्म ‘छपाक’ नजर आई थीं। अब उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करी जाये तो उनकी अगली फिल्म ’83’ रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व क्रिकेट कैप्टन कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में दिखाई देने वाली है।

इसके अलावा भी दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनने वाली अगली रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म साइन की है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



