बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अनुष्का शर्मा पिछले महीनों लगे लॉकडाउन के दौरान पति विराट कोहली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। ये मशहूर कपल बीच-बीच में फैन्स के लिए कुछ अपना डेली ऐक्टिविटीज भी साझा करते रहते हैं और उनके साथ संपर्क में बने रहते हैं। खैर, हाल ही में अनुष्का अपने पति के साथ फोटोज की वजह से नहीं बल्कि अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

दरअसल अनुष्का शर्मा ने हालिया जो अपना Vogue मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया है उसमें एक्ट्रेस ने कुछ बेहद जबरदस्त पोज दिए हैं। इतना ही नहीं अनुष्का का ये फोटोशूट उनके बोल्ड लुक्स में से एक माना जा रहा है। वैसे एक्ट्रेस ने अपनी ये बोल्ड लुक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर खुद पोस्ट की है,जो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रही है।

वैसे तो अनुष्का लॉकडाउन के दौरान खूब सोशल मीडिया पर एक्टिव रही हैं और फैन्स के लिए अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट करती रही हैं। मगर इस बार अदकारा ने अपना जो लुक फैन्स के साथ शेयर किया है वो वाकई सबको हैरान कर देने वाला है। बता दें अनुष्का शर्मा पिछले तीन दिन से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ हॉट फोटोज शेयर कर रही हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अब तक अपनी 9 फोटो शेयर कर चुकी हैं हर फोटो में वो कमाल लग रही हैं।

अपने इस नए फोटोशूट में अनुष्का के काफी चर्चे हैं,क्योंकि बीच पर भीगी-भागी सी अनुष्का ने बिंदास पोज दिए हैं किसी फोटो में एक्ट्रेस बीच किनारे बिकिनी में दिखाई दे रही है तो किसी फोटो में वह जंगल के बीच में दिख रही हैं।

बिकीनी में पहने ढाया कहर अनुष्का…
अनुष्का ने अपने रीसेंट फोटोशूट में कई बिकीनी पोज भी दिए हैं,हालांकि इसको उन्होंने थोड़ा कवरअप भी किया हुआ है। वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं अनुष्का ने फोटोशूट में डिफरेंट लुक्स और डिफरेंट पोज दिए हैं और उनका हर लुक एक से बढ़कर एक है।

बता दें अनुष्का की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड जगत से ताल्लुक रखने वाले दोस्त आलिया से रकुलप्रीत सहित कई लोगों ने उनकी इन फोटोज पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स किये है। वहीं पति विराट कोहली ने तो हार्ट इमोजी बनाए हैं।

याद दिला दें हाल ही में अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज़ ‘पाताल लोक’ अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हई थी। यूं तो सीरीज़ पर लोगों ने खूब प्यार भी बरसाया,लेकिन इससे ज्यादा यह सीरीज़ चर्चा में रही और लोगों ने इस पर जमकर बवाल काटा।


Download Android App
Download iOS App



