दीपिका पादुकोण की बर्थडे के खास मौके पर दिखी झलक, बांद्रा में पति रणवीर सिंह संग हुई स्पॉट

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण,मंगलवार 5 जनवरी यानी आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण,मंगलवार 5 जनवरी यानी आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में जन्मदिन के खास मौके पर दीपिका मुंबई में शॉपिंग करते हुए दिखाई दी। इस दौरान दीपिका अकेले नहीं बल्कि उनके पति रणवीर सिंह भी उन्हीं के साथ में थे। 
इस जोड़ी को शहर के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया। वहीं दीपिका जहां आगे-आगे चलती हुई नजर आई तो वहीं रणवीर अपनी वाइफ के पीछे-पीछे हाथों में कैरी बैग थामे चल रहे थे। अब जाहिर तौर पर बर्थडे को स्पेशनल बनाने के लिए यह कपल खरीदारी करने के लिए गया था। 
बता दें दीपिका पादुकोण 35 साल की हो गई है। अभिनेत्री अपने बर्थडे को किस तरह से खास मनाने वाली है,फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मगर ऐसा लगता है कि इस कपल ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए एक-दूसरे के संग ही इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया है। 
 घर से न‍िकले शॉप‍िंंग के ल‍िए 
वहीं दीपिका और रणवीर सिंह मंगलवार को कुछ खरीदारी करने के लिए बांद्रा की सड़कों पर नजर आए थे। इसके अलावा दीपिका ने नए साल के मौके पर भी सोशल मीडिया पर अपने रणथंभौर ट्रिप की कई फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की थीं। 
सोशल मीडिया पर दीपिका को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। फैंस के अलावा सिद्धान्त चतुर्वेदी,सोनम कपूर,अनुष्का शर्मा,प्रभास,आलिया भट्ट,कैटरीना कैफ आदि ने दीपिका को जन्मदिन की बधाई दी है। मालूम हो दीपिका पादुकोण और प्रभास जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।  
वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण और रणवीर की ’83’ भी बनकर तैयार और रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फिल्म के अलावा दीपिकाइन दिनों शकुन बत्रा की फिल्‍म की शूटिंग में बिजी हैं। बीते दिनों उन्‍हें सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कई बार अलीबाग शूटिंग के लिए जाते हुए देखा गया।  
इन फिल्मों के अलावा भी दीपिका के पास अभी कई और भी फिल्में हैं। वह शाहरुख खान के अपॉजिट ‘पठान’ फिल्‍म में नजर आएंगी। यह एक हाई ऑक्‍टेन ऐक्‍शन फिल्‍म होगी, जिसे ‘वॉर’ फिल्‍म फेम सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। इसके अलावा चर्चा है कि दीपिका यशराज बैनर की ‘धूम 4’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्‍म में उन्‍हें विलन का किरदार ऑफर किया गया है।

Desk Team