बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और अदाकारी के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसे पाने का सपना हर कलाकार के दिल में होता है। दीपिका पादुकोण को उनकी मेहनत का इनाम हाल ही में अनोखे अंदाज में मिला जब लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका मोम का पुतला लगाया गया है।
इस मौके पर पुतले के अनावरण के लिए दीपिका पादुकोण को बुलाया गया था और वो इस मौके अपर अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची। इस गर्व के मौके अपर दीपिका के साथ में उनके माता- पिता, सास- ससुर भी शामिल थे।
दीपिका के स्टैच्यू लुक उनके साल 2016 आईफा अवॉर्ड्स से के लुक पर बनाया गया है। साल 2016 आईफा अवॉर्ड्स में दीपिका मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का क्रेप वाला लहंगा पहना था जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
इस मौके पर दीपिका के साथ पहुंचे उनके पति रणवीर दीपिका की वैक्स स्टैच्यू देखकर हैरान रह गये और कहा की उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनके सामने दो दो दीपिका खड़ी है और इसी ख़ुशी में उन्होंने दीपिका के स्टेचू को ही किस कर लिया।
दीपिका ने भी अपने स्टेचू के साथ कई पोज़ दिए और उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दीपिका ने बताया की जब उन्हें मैडम तुसाद म्यूजियम की तरफ से स्टेचू लगाने का ऑफर आया तो उन्हें सबसे पहले ख्याल आया की वो इस स्टेचू के जरिये समाज को क्या सन्देश देंगी।
दीपिका ने आगे कहा की उन की दिली इच्छा थी की लोग उनका पुतला देखकर उनके लिए अच्छा महसूस करें और सोचे की उन्होंने समाज की भलाई के लिए अच्छा काम किया है। दीपिका ने मेन्टल हेल्थ के लिए काफी काम किया है और उन्हें उम्मीद है की लोग उनकी प्रतिमा देखेंगे तो ये जरूर याद रखेंगे कि मेंटल हेल्थ के लिए इस इंसान ने समाज के लिए कुछ तो किया है।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दिखाई देंगी जिसमे वो एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App







