Anisha Padukone ने बहन दीपिका की शादी से पहले बदला अपना नाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Summary :

बॉलीवुड के सबसे मशहूर जोड़े दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए आज बहुत ही खास दिन है। दीपिका और रणवीर की शादी के दिन जहां उनके फैंस बहुत एक्साइटेड है

बॉलीवुड के सबसे मशहूर जोड़े दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए आज बहुत ही खास दिन है। दीपिका और रणवीर की शादी के दिन जहां उनके फैंस बहुत एक्साइटेड है तो वहीं दीपिका की छोटी बहन Anisha Padukone की खुशी इस समय सातवें आसमान पर पहुंची हुई है।

Anisha Padukone ने कर दिया बहन की शादी पर ऐलान

https://www.instagram.com/p/BeskQ9fhQfj/

Anisha Padukone सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और उन्होंने आज ही अपने सोशल मीडिया अकांउट्स पर अपना नाम नाम बदल दिया है।  दीपिका की बहन अनीशा उनकी शादी से इतना ज्यादा खुश हैं कि उन्होंने अपना असली नाम बदल कर’#Ladkiwale’ रख लिया है।

इसे देख कर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनीशा अपनी दीदी की शादी में अपने जीजू रणवीर सिंह की अच्छी तरह से खिंचाई करने वाली हैं। अनीशा और दीपिका एक दूसरे के बहुत ही क्लोज हैं और एक बहन होने के नाते वह शादी का पूरी तरह से मजा लेंगी।

सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं Anisha Padukone

ऐसा कर्ई बार देखा है कि Anisha Padukone सोशल मीडिया पर अपनी बहन से जुड़ी कई सारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले भी अनीशा ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बड़ी बहन दीपिका को शुभकामना देते हुए टैग किया था। इस समय रणवीर और दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है।

रणवीर और दीपिका इटली के लेक कोमो में डेल बालबियानेलो विला में शादी करेंगे। दो दिन तक चलने वाली ये शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज के अनुसार होगी।

यह बताया जा रहा है कि लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी लेक है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई भी लेक कोमो में हुई थी। शादी के वेन्यू पर मेहमानों का मोबाइल फोन ले जाना मना कर दिया गया है।

Desk Team