एक बार फिर समीर वानखेड़े ने बढ़ाई शाहरुख खान की मुश्किल! दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में भेजा समन

Summary :

Delhi High Court Summon Shahrukh khan: दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को समन जारी किया है। यह समन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की मानहानि से जुड़ी याचिका पर जारी हुआ है। Delhi High Court Summon Shahrukh khan: समीर वानखेड़े ने की मानहानि की शिकायत समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी छवि को जानबूझकर खराब किया गया है। इस शो का निर्देशन शाहरुख खान के…

Delhi High Court Summon Shahrukh khan: दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को समन जारी किया है। यह समन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की मानहानि से जुड़ी याचिका पर जारी हुआ है।

Delhi High Court Summon Shahrukh khan: समीर वानखेड़े ने की मानहानि की शिकायत

समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी छवि को जानबूझकर खराब किया गया है। इस शो का निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है। वानखेड़े का कहना है कि इस शो में उन्हें नकारात्मक रूप में दिखाकर उनका मजाक उड़ाया गया है।

Delhi High Court Summon Shahrukh khan
समीर वानखेड़े ने बढ़ाई शाहरुख खान की मुश्किल, PHOTO (social media)

Shahrukh khan & gauri khan News: कोर्ट ने जवाब दाखिल करने को कहा

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को सभी प्रतिवादियों को निर्देश दिया है कि वे सात दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करें। साथ ही, वानखेड़े को भी याचिका की कॉपी प्रतिवादियों को देने के आदेश दिए गए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

 

2 करोड़ का मांगा हर्जाना

समीर वानखेड़े ने इस याचिका में दो करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें यह रकम मिलती है, तो वह इसे टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए दान कर देंगे। इसके अलावा, उन्होंने वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग और प्रचार पर स्थायी रोक लगाने की मांग भी की है।

Delhi High Court Summon Shahrukh khan
समीर वानखेड़े ने बढ़ाई शाहरुख खान की मुश्किल, PHOTO (social media)

Delhi High Court News: ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान’ का लगाया आरोप

वानखेड़े ने सीरीज के एक सीन पर खास आपत्ति जताई है, जिसमें एक किरदार “सत्यमेव जयते” बोलने के बाद अश्लील इशारा करता है। उनका कहना है कि यह राष्ट्रीय सम्मान का अपमान है और 1971 के ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम’ का उल्लंघन करता है। साथ ही, यह दृश्य आईटी कानून और भारतीय दंड संहिता के कई प्रावधानों का भी उल्लंघन करता है।

Delhi High Court Summon Shahrukh khan
समीर वानखेड़े ने बढ़ाई शाहरुख खान की मुश्किल, PHOTO (social media)

कानून व्यवस्था पर असर डालने का आरोप

वानखेड़े ने कहा है कि इस वेब सीरीज में नशा विरोधी एजेंसियों को गलत तरीके से पेश किया गया है, जिससे आम जनता का भरोसा इन संस्थानों से उठ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शो की पटकथा और उसका प्रस्तुतीकरण उनकी छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।

वानखेड़े पर भी लगे थे गंभीर आरोप

यह ध्यान देना जरूरी है कि मई 2023 में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने शाहरुख खान से 2021 में हुए ड्रग्स केस के दौरान 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की कोशिश की थी। हालांकि, वानखेड़े ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें राजनीतिक साजिश बताया था और कुछ टेक्स्ट मैसेज के सबूत भी पेश किए थे।

यह भी पढ़ें: Mirari OTT Release Date: थियेटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज़ होगी Teja Sajja की फिल्म Mirari, जानें कब और कहाँ देख सकते है?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।