रिलीज होते ही फिल्म 83 को बायकॉट करने की मांग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Boycott83

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल भी शुरू हो गया है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होते ही इंटरनेट पर बवाल भी शुरू हो गया है। ट्विटर पर सुबह से ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्वीट करके फिल्म 83 को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का कहना है कि रणवीर सिंह ने उनके पसंदीदा एक्टर का मृत्यु के बाद मजाक उड़ाया था, जिस कारण फिल्म 83 बायकॉट होनी चाहिए। इससे रणवीर सिंह को सबक मिलेगा कि किसी मृत इंसान का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। 
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते साल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मृत्य के बाद पता चला था कि वो बाजीराव मस्तानी और रामलीला के लिए पहली पसंद थे लेकिन ये दोनों फिल्में रणवीर सिंह को दे दी गईं। इस खुलासे से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी नाराज हुए थे। सुशांत की मृत्यु के बाद रणवीर सिंह ने एक एड फिल्म की, जिसमें उन्होंने साइंस को लेकर कुछ मजाक किया था। सुशांत सिंह राजपूत जब जीवित थे तब वो साइंस के बारे में काफी बातें करते थे। रणवीर की ये एड फिल्म सुशांत के फैंस के गले नहीं उतरी और उन्होंने रणवीर सिंह की क्लास लगा दी। इसके बाद से ही जब भी रणवीर सिंह की कोई नई फिल्म सामने आती है तो सुशांत के फैंस उन पर टूट पड़ते हैं। 


कुछ लोगों ने इस फिल्म को बॉयकॉट करने की कुछ अलग ही वजह बताई है। एक यूजर्स ने कहा है, “याद रखिए, यदि आप अपने पैसे यहां खर्च करेंगे तो फिर से उसका इस्तेमाल ये लूजर्स ड्रग्स खरीदने में करेंगे।” यही कारण है कि कई यूजर्स #Boycott83 के साथ हैशटैग #BoycottBollywood भी ट्रेंड करने की अपील कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि इस फिल्म को देखकर एंटी नैशनल इंडस्ट्री बनाने से बेहतर है कि 1983 मैच घर में देख लें और इस जीत की यादों को ताजा कर लें। ऑरिजनल से बेहतर कुछ नहीं होता।


फिल्ममेकर कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर-दीपिका के अलावा पंकज त्रिपाठी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। 1983 में कपिल देव ने देश को पहली बार वर्ल्ड कप का तोहफा दिया था। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Desk Team