‘देव डी’ और ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों में अपनी बोल्डनेस के लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस माही गिल अचानक से खबरों में आ गई हैं। हालांकि इस बार वो अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

माही गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं मगर इस बार एक्ट्रेस से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। खबर है कि बी-टाउन एक्ट्रेस माही गिल ने गुप-चुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन माही ने अपने मैरिटल स्टेट्स को सीक्रेट रखा है।

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाबी और कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली माही गिल ने अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड रवि केसर संग शादी कर ली है। बता दे कि रवि केसर एक्टर और एंटरप्रेन्योर हैं। माही और रवि पिछले एक दशक से ज्यादा समय से साथ हैं।

माही और रवि ने साल 2019 में डिजिटल सीरीज ‘फिक्सर’ में दोनों ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। माही काफी टाइम पहले ही गोवा शिफ्ट हो गईं थी। जहां वो अपने पति और 6 की बेटी के साथ रहती हैं। फिलहाल दोनों ने कब शादी की इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
.jpg)
बताते चले कि रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि माही गिल ने खुद अपनी शादी की पुष्टि की और कहा- ‘मैंने उनसे (रवि केसर) शादी की है’। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है साल 2019 में भी माही ने अपने फैंस को चौंका दिया था, जब उन्होंने ये अनाउंसमेंट कि उनकी एक ढाई साल की बेटी है। एक्ट्रेस की बेटी का नाम वेरोनिका है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “पर्सनल वजह हैं कि मैंने सोशल मीडिया पर वेरोनिका की तस्वीर पोस्ट नहीं की और मैं एक बहुत ही निजी और शर्मीली इंसान हूं और मेरी लाइफ में ऐसी बहुत सी चीजें हुई हैं जो कभी भी पब्लिकली नहीं हुई हैं।”


Download Android App
Download iOS App



