साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही पुरे देश में बवाल मचा हुआ है। आम लोगो से लेकर सेलेब्स तक साजिद को इस शो में देखकर सब भड़के हुए है। हर किसी को बिग बॉस के मेकर्स से शिकायत है कि मीटू के आरोपी को इस शो में कंटेस्टेंट बनकर क्यों लाया गया है? हाल ही में ये शिकायत फेमस टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी की।

देवोलीना का कहना है कि ‘साजिद खान पर 1 नहीं बल्कि 9 लड़कियों ने आरोप लगाए थे। अब 9 की 9 तो गलत नहीं हो सकती हैं ना। आप बताओं कि क्या कोई कैमरा लगाकर किसी को अब्यूज करता है क्या? इसीलिए लड़कियां खुलकर इस बारे में बोलने से डरती हैं। पेरेंट्स भी इसी से डरते हैं कि कहीं पूरी सोसाइटी विक्टिम को ही गलत साबित न कर दें।’

देवोलीना का कहना है कि ‘जिस इंसान ने उनके साथ इतना गलत किया है, वो नेशनल टीवी पर बेशर्मी से खुद को हीरो साबित करने में लगा हुआ है। ये देखकर दिल ही टूट जाता। हमारा समाज कहां जा रहा है, ये देखकर बुरा लग रहा है। मुझे एक भी एपिसोड में ऐसा नहीं लगा कि उनमें कोई सुधार हो रहा है। उल्टा वो तो खुद को सबका बाप बताते हैं।’

एक्ट्रेस का कहना है कि, ‘दर्शकों को समझ आ रहा होगा कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और, खाने के कुछ और हैं। उनका ये बिहेवियर साबित करता है, कि जो इंसान एक बार झूठा होता है वो हमेशा झूठा रहता है।’

देवोलीना का बिग बॉस पर भी गुस्सा फूटा और उन्होंने कहा, ‘कोई कुछ भी कर ले, बिग बॉस में उसे एंट्री मिल ही जाती है। अब एथिक्स वगैरह मायने नहीं रखते। आप प्रिवलेज्ड हैं, तो आपकी गलतियों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। पर्सनली मुझे उनको टीवी पर देखना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। अगर मेरा आगे और दिमाग खराब हुआ तो शायद मैं ये शो ही देखना बंद कर दूं।’


Download Android App
Download iOS App



