एक्टर धनुष और नयनतारा के बीच हाल ही में हुए विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री में एक छोटी सी क्लिप के इस्तेमाल को लेकर एक ओपन लेटर लिखा था, जिसके बाद कुछ ही समय में ये विवाद काफी बड़ा हो गया। अब नयनतारा के इस लेटर पर धनुष के पिता ने प्रतिक्रिया दी है।
नयनतारा से लड़ाई पर धनुष के पिता बोले
नयनतारा और धनुष ने 2015 में रिलीज हुई ‘नौनी राउडी धान’, यारदी नी मोहिनी और फिर आया दीवाना जैसी फिल्मों में साथ काम किया। धनुष के पिता और साउथ फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा ने भी चर्चा में रहे धनुष-नयनतारा के कानूनी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तमिल समय से बात करते हुए कस्तूरी राजा ने नयनतारा द्वारा भेजे गए ओपन लेटर पर पलटवार करते हुए कहा, “हमारे लिए काम बहुत जरूरी है। हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे पास उन लोगों को जवाब देने का समय नहीं है जो हमारे पीछे पड़े हैं और बिना वजह बात कर रहे हैं। बेशक, मेरी तरह मेरा बेटा भी सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रहा है”। जब धनुष से नयनतारा को भेजे गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में बात करने से साफ इनकार कर दिया।
नयनतारा-धनुष के बीच झगड़ा का जानिए पूरा मामला
दरअसल, नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ का 3 सेकेंड का क्लिप डाला गया है। फिल्म के निर्माता धनुष हैं और नयनतारा के पति विग्नेश शिवम ने मूवी का निर्देशन किया है। धनुष ने निर्माता की इजाजत के बिना डॉक्यूमेंट्री में फिल्म का 3 सेकेंड का क्लिप कथित तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर नयनतारा को 10 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा था। जिसके बाद एक्ट्रेस भी जवाब देने से पीछे नहीं हटीं और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन पेज का ओपन लेटर लिखा। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App





