एमएक्स प्लेयर आश्रम की
सफलता के बाद लेकर आ रहा है एक नयी वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’। ‘धारावी बैंक’ एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी
और लाखों का आबादी वाले इलाके धारावी की कहानी है। ‘धारावी बैंक’ में सुनील शेठ्ठी मुख्य भूमिका में हैं। इसके
अलावा विवेक ओबराय और सोनाली कुलकर्णी भी अहम रोल में नजर आएंगे। एमएक्स प्लेयर ने
इनका फर्स्ट लुक जारी किया है। मेकर्स का दावा है कि सुनील का ऐसा अवतार पहले कभी
नहीं देखा होगा।
इस वेब सीरीज की शूटिंग
धारावी के कई इलाकों में ही की गई है। धारावी बैंक में क्राइम, थ्रिल और बदले की
अनोखी कहानी है। अपराध और रहस्य से भरे इस सीरीज को सुमित कक्कड़ ने डायरेक्ट किया
है।
एमएक्स के चीफ
कॉन्टेंट ऑफिसर, गौतम तलवार ने
कहा,”धारावी बैंक एक ऐसी
क्राइम, थ्रिलर और बदले की अनोखी
कहानी हैं जो आपको अंत तक बांध कर रखेगी जहां आप अंदाजा नही लगा पाएंगे कि अगले पल
क्या होनेवाला हैं.”
आपको बता दें कि सुनील
शेठ्ठी का ये लुक उनके फैंस को काफी भा रहा है। आखिरी बार सुनील मुंबई सागा में
नजर आए थे। जिसके बाद इन्हें साउथ फिल्मों में देखा गया। ऐसे में अन्ना के फैंस उनको
नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App






