85 की उम्र में धर्मेंद्र ने पूल में यूं किया वॉटर एरोबिक्स, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शंस

Summary :

भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान कामय करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्रभले ही अब फिल्मों से दूरी बना चुके हो,लेकिन वो अपनी निजी लाइफ और सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं,जिन्हें फैंस का बहुत प्यार मिलता है। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपना एक नया वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए अभिनेता अपने फैंस को स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दे रहे हैं।  धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो… अपनी इस नई वीडियो में…

भारतीय सिनेमा में अपनी खास पहचान कामय करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्रभले ही अब फिल्मों से दूरी बना चुके हो,लेकिन वो अपनी निजी लाइफ और सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं,जिन्हें फैंस का बहुत प्यार मिलता है। हाल ही में धर्मेंद्र ने अपना एक नया वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए अभिनेता अपने फैंस को स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दे रहे हैं। 
धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो…
अपनी इस नई वीडियो में 85 साल के धर्मेंद्र स्वीमिंग पूल में वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है- दोस्तों ऊपर वाले के आशीर्वाद और आपकी दुआओं से मैंने योग और हल्की एक्सरसाइज के साथ वॉटर ऐरोबिक्स करना शुरू कर दिया है। आगे चलते रहने के लिए स्वास्थ्य ऊपरवाले का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। हमेशा  खुश रहिए, तंदुरुस्त रहिए और ताकत से भरपूर रहिए। 

धर्मेंद्र के इस वीडियो को देख उनके चाहने वाले वीडियो पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं और एक फैन ने तो यह भी लिख दिया है कि आज समझ में आया कि आपको ही-मैन क्यों कहते हैं। कई फैंस ने धर्मेंद्र को बहुत बड़ी प्रेरणा बताया है।
अभिनेता के काम की बात करें तो धर्मेंद्र पिछली बार फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में दिखाई  दिए आए थे। जबकि एक्टर की अगली फिल्म होम प्रॉडक्शन फिल्म ‘अपने 2’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के अलावा करण देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा करेंगे और कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो पायी है।

Desk Team