बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र भले ही अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर है पर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते है। इस वैलेंटाइन के मौके पर धरम पाजी अपने फैंस को एक तोहफा देने जा रहे है, जिसके जानकारी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। बता दें, धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सेलिब्रिटीज में से एक है।
.jpg)
वैलेंटाइन डे के दिन ‘ही-मैन’ नामक एक नया रेस्तरां खोलने जा रहे हैं। अभिनेता ने बुधवार सुबह इंस्टाग्राम पर अपने इस नए रेस्टॉरेंट की जानकारी दी। मशहूर गरम-धरम ढाबा के बाद यह धर्मेद्र का दूसरा रेस्तरां है। करनाल हाइवे पर वह इस रेस्तरां को खोलने जा रहे हैं।
.jpg)
‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से जाने जाने वाले धमेंद्र ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्यारे दोस्तों, मेरे रेस्तरां ‘गरम धरम ढाबा’ की कामयाबी के बाद अब मैं ‘ही-मैन’ नामक अपने आप में पहले तरह के एक फॉर्म टू फोर्क (खेत से सीधे खाने की टेबल तक) रेस्तरां का ऐलान कर रहा हूं। दोस्तों, मैं आपके प्यार और सम्मान का दिल से आदर करता हूं। आप सभी को ढेर सारा प्यार..आपका धरम।”
उन्होंने सोशल मीडिया में अपने प्रशंसकों को यहां आमंत्रित करते हुए लिखा, “प्रिय प्रशंसकों, अपार आनंद और कृतज्ञता के साथ, मैं ‘ही-मैन’ नामक अपने आप में पहले तरह के एक फॉर्म टू फोर्क रेस्तरां के लॉन्च का ऐलान करता हूं।”
.jpg)
करनाल हाइवे पर वैलेंटाइन डे के दिन सुबह साढ़े 10 बजे इसे लॉन्च किया जा रहा है।’ इस रेस्तरां के लिए धर्मेद्र पिछले काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे।
धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से अपने फार्म-टू-फोर्क रेस्तरां को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह अपने खेत के सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते है है, जिसमें वो अपने फार्म एक किसानों के साथ अपने खेत में उगाई ताजा सब्जियों की खूब तारीफ करते नजर आते है।


Download Android App
Download iOS App



