Dhoni की एंट्री पर साउथ एक्ट्रेस Nayanthara ने स्टेडियम में कर दी ये हरकत, फोटो हुई वायरल

Summary :

आईपीएल 16 में सीएसके और एमआई के मैच को देखने के लिए साउथ सुपरस्टार नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन के साथ स्पॉट हुई हैं। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं। स्टेडियम में नयनतारा के देख चेन्नई के फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया।

आए दिन बॉलीवुड स्टार्स आईपीएल मैच देखने पहुंच रहे हैं। क्रिकेट के सबसे बड़े त्यौहार आईपीएल का क्रेज सेलेब्स के बीच भी देखने को मिलता है। चाहे फिर वो बॉलीवुड स्टार्स हो या फिर साउथ स्टार्स हर कोई आईपीएल में अपनी पसंदीदा टीम और प्लेयर का सपोर्ट करता दिखाई देता है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा मैच देखने पहुंची थी। वहीं, इस बार साउथ सुपरस्टार नयनतारा अपने पति और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ पहुंची।
जी हां, बीते शनिवार को मुबंई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले को देखने के लिए नयनतारा स्टेडियम में पहुंची थी। साउथ के पावर कपल कहलाने वाले नयनतारा और विग्नेश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पावर कपल के चेपॉक स्टेडियम में पहुंचने पर दर्शकों के बीच एक खुशी देखने को मिली। नयनतारा और विग्नेश यहां चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे।
इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे चहीते प्लेयर रहे महेंद्र सिंह धोनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और आईपीएल में हर शख्स धोनी का सपोर्ट करता नजर आता है। नयनतारा भी धोनी की फैन है और उनकी एक तस्वीर इस बात का सबूत भी दे रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर नयनतारा की एक फोटो खूब देखी जा रही है, इस फोटो में आप देख सकते हैं कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री पर नयनतारा जमकर तालियां बजाती हुईं भी नजर आ रही हैं।
इस दौरान नयनतारा ना सिर्फ मैच का लुफ्त उठाती नजर आईं। साथ ही उन्होंने स्टेडियम में चेन्नई के फैंस का उत्साह भी बढ़ाया। सीएसके टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन चेन्नई की टीम को चीयरअप करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘विसेल पोडू। सुपरफैन।’

वैसे चेन्नई सुपर किंग का मैच कई कॉलीवुड कलाकारों ने अटेंड किया है। इनमें धनुष और स्टालिन जैसे लोग शामिल है। स्टेडियम में अपने फेवरेट स्टार्स  को देखकर वहां मौजूद लोगों का हौसला कई गुना बढ़ जाता है और वो मैच के दौरान सितारों के नाम चिल्लाते भी दिखाई देते हैं। नयनतारा साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस हैं और उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान में लीड रोल करती दिखने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है। इस फिल्म से किंग खान का फर्स्ट लुक भी आउट हो चुका है और अब फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जवान में शाहरुख का डबल रोल देखने को मिलने वाला है।

Desk Team