Dhurandhar 2: एक तरफ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर द रिवेंज की जमकर तारीफ हो रही है, तो वहीं एक तबका ऐसा भी है, जो इस स्पाई थ्रिलर मूवी ककी आलोचना कर रहा है। धुरंधर 2 को प्रोपगेंडा फिल्म भी करार दिया जा रहा है। इस मामले में अब सिंगर विशाल ददलानी का नाम शामिल हो रहा है, जिन्होंने धुरंधर द रिवेंज पर सवाल उठाए हैं।
वही सिंगर ने धुरंधर पार्ट 2 पर निशाना साधते हुए फिल्म में नोटबंदी के मुद्दे पर तंज कसा है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट भी शेयर किए हैं।
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के इस सीन को देख भड़के सिंगर Vishal Dadlani


विषाल ददलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए 2016 की नोटबंदी से जुड़े डेटा और रिपोर्ट्स शेयर किए। उन्होंने लिखा, फिल्म सिर्फ एक एंटरटेनमेंट है। फैक्ट सिर्फ फैक्ट हैं। कुछ भी कहो, इसका अर्थ है कि फिल्मों को मनोरंजन तक सीमित रखना चाहिए और असली जानकारी के लिए भरोसेमंद जगह देखनी चाहिए। उनके इस बयान ने जैसे आग में घी डालने का काम किया। बैकग्राउंड में फिल्म का म्यूजिक होने से लोगों को लगा कि बात सीधे उसी ओर जा रही है, भले ही नाम सामने नहीं आया।
फिल्म के दूसरे हिस्से में एक खास मिशन दिखाया गया है, जिसमें नोटबंदी को आतंक फंडिंग रोकने की रणनीति के रूप में दिखाया गया है। ये सीन काफी ग्रिपिंग और सिनेमैटिक है, लेकिन अब यही हिस्सा बहस का केंद्र बन चुका है। कुछ दर्शक इसे शानदार क्रिएटिव सोच बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि गंभीर मुद्दे को ज्यादा फिल्मी रंग दिया गया है।
‘धुरंधर 2’ की हो रही है आलोचना

‘धुरंधर 2‘ को लोग प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये मौजूदा भारत सरकार और मीडिया को खुश करने के लिए बनाई गई पिक्चर है। कइयों ने इसमें अक्षय खन्ना को मिस किया और कुछ लोगों को इस बार कहानी पसंद नहीं आई। इसमें वायलेंस, खून-खराबा ज्यादा देखने को मिला। जिस कारण भी ये पहले पार्ट से कम बेहतर लगी। हालांकि हाइप की वजह से ये थिएटर्स में अच्छा परफॉर्म कर रही है और 225-300 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने चार दिन में 765 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
वही रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। जिसकी वजह से ये मूवी हर किसी की पहली पसंद बनती जा रही है। हालांकि, एक तबका ऐसा भी है, जो इस फिल्म को प्रोपगेंडा बता रहा है और आलोचना कर रहा है। लेकिन इसका फिल्म के बिजनेस पर कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App




