Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास, तोड़े इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Breaks Record

Dhurandhar 2 Breaks Record: इन दिनों अगर फैंस को किसी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है तो वो है रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज. धुरंधर 2 को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं हो रही है और फिलहाल इस फिल्म की हाईप इतनी बन गई है कि हर तरफ इसने लार्जर देन लाइफ वाली फिल्म बनने का माहौल बना दिया है.

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अपने प्रीमियर शोज़ के लिए यानि कि 18 मार्च को फिल्म ने इंडिया के अंदर लगभग ₹35 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग की थी और इसके अलावा फिल्म की ओवरसीज भी लगभग ₹20 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई थी. ऐसे में अगर कुल मिला कर बात करें तो वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग के कलेक्शन में इस फिल्म ने लगभग 55 से 60 करोड़ की कमाई की है और ये आंकड़े बस प्रीमियर शोज के हैं. अभी एडवांस बुकिंग के आंकड़े तो बाकी हैं.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तक हिंदी भाषा में सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड केजीएफ चैप्टर 2 के नाम है. जिसने लगभग ₹41 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी, उसके फिल्म दूसरी फिल्म है बाहुबली 2 जिसने ₹37 करोड़ 60 लाख की एडवांस बुकिंग की थी और तीसरे नंबर पर आती है पुष्पा 2 द रूल जिसने ₹37 करोड़ 50 लाख की एडवांस बुकिंग की थी. लेकिन अब बारी है धुरंधर 2 की और धुरंधर 2 जिस तरह से एडवांस बुकिंग कर रही है उसे देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि केजीएफ चैप्टर 2, बाहुबली 2 या फिर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इन तीनों ही फिल्मों के रिकॉर्ड टूटने वाले हैं.

Dhurandhar 2 Breaks Record: फिलहाल धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग

Dhurandhar 2 Breaks Record
Dhurandhar 2 Breaks Record (Source: Social Media)

क्योंकि धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में लगभग 48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. तो दोस्तों अगर बात करें फिल्म धुरंधर 2 की तो ये वाकई अपने आप में एक फिल्म नहीं बल्कि इतिहास है क्योंकि बड़े-बड़े रिकॉर्ड यह फिल्म बना चुकी है और अभी रिलीज़ होने के बाद धुरंधर 2 जो रिकॉर्ड बनाने वाली है, उसकी तो अभी हम बात ही नहीं कर रहे.

धुरंधर 2 की अगर बात करें तो ये एक हिंदी लैंग्वेज की बड़ी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी है. जिसको प्रोड्यूस भी आदित्यधर, ज्योति देश पांडे और लोकेश धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवान, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल निभाते नजर आएंगे.

Dhurandhar 2 Breaks Record: कितनी है फिल्म की ऑक्यूपेंसी?

Dhurandhar 2 Breaks Record
Dhurandhar 2 Breaks Record (Source: Social Media)

वहीं अगर फिल्म के बजट की बात करें तो ये फिल्म ₹250 करोड़ में बनी है. अगर फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में फिल्म के पास अपने फर्स्ट डे के लिए लगभग 1600 शोज़ बुक हो चुके हैं. दिल्ली एनसीआर में 5% की ऑक्यूपेंसी में भी इसके 1600 शोज़ में से 80 शोज़ पूरी तरह से हाउसफुल हो चुके हैं और 60 शोज़ ऐसे हैं जो कि अभी भी फास्ट फिलिंग हैं.

मुंबई के अंदर भी फिल्म के पास लगभग 7% की ऑक्यूपेंसी है, और 1380 शोज़ में से 80 शोज़ पूरी तरह से हाउसफुल हो चुके है. वहीं 100 शोज़ फास्ट फिलिंग है. इसी के साथ पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, भोपाल, लखनऊ और इसके अलावा जो साउथ के एरिया हैं सभी जगहों पर शोज़ भर-भर फुल होते जा रहे हैं. फिल्म के पास ऑक्यूपेंसी की कोई कमी नहीं है और शोज़ के तो मानों ङरमार लगे हुए हैं, क्योंकि फिल्म की डिमांड ही बहुत ज्यादा बढ़ गई है.

Dhurandhar 2 Breaks Record: पहले दिन कितनी होगी टोटल कमाई?

Dhurandhar 2 Breaks Record
Dhurandhar 2 Breaks Record (Source: Social Media)

इसके अलावा अगर बात करें तो फिल्म के फर्स्ट डे यानि कि 19 मार्च की तो ये फिल्म सबसे बड़ा कलेक्शन करने वाली है. हिंदी भाषा में ही ये फिल्म लगभग पुष्पा 2 द रूल के रिकॉर्ड को तोड़ के आगे बढ़ सकती है. क्योंकि पुष्पा 2 द रूल ने अपने ओपनिंग डे पर ₹72 करोड़ की ओपनिंग ली थी.

लेकिन धुरंधर 2 को देखकर ये लग रहा है कि यह फिल्म 80 से ₹85 करोड़ की ओपनिंग हिंदी भाषा में करेगी और इसके अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नडा, मलयालम यहां से भी लगभग 15 से ₹20 करोड़ फिल्म कमा सकती है. तो कुल मिलाके लगभग ₹100 करोड़ की ओपनिंग फिल्म की 19 मार्च को इंडिया के अंदर पक्की हो चुकी है.

फिल्म ओवरसीज से भी लगभग 50 से 60 करोड़ या उससे ज्यादा कमा सकती है क्योंकि ओवरसीज भी एडवांस बुकिंग बहुत तगड़ी चल रही है. तो ऐसे में अगर हम फिल्म धुरंधर 2 की पूरी ओपनिंग की बात करें यानि कि प्रीमियर शोज़ को भी अगर हम मिला दें तो यहां पर टोटल ओपनिंग लगभग ₹150 से ₹160 करोड़ के आसपास हो सकती है, क्योंकि फिल्म धुरंधर 2 के लिए बहुत ज्यादा क्रेज देखने को मलि रहा है.

Read More: Nora Fatehi का नया सॉन्ग बना Ultra Sensual, लोगों ने संजय दत्त के जोश को ठंडा करने की दी सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।