Dhurandhar 2 Runtime Meme: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छा गई है, लेकिन इस बार वजह कहानी नहीं बल्कि इसका लंबा रनटाइम बन गया है। करीब 3 घंटे 49 मिनट से लेकर लगभग 4 घंटे तक की लंबाई ने दर्शकों को चौंका दिया है।
Dhurandhar 2 Runtime Meme: लंबी फिल्म ने बनाया मजाक, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
View this post on Instagram
इंटरनेट पर यूजर्स इस फिल्म को “मूवी कम, मैराथन ज्यादा” बता रहे हैं। कई मीम्स में लोग कहते दिख रहे हैं कि फिल्म देखने से पहले “पूरी तैयारी” करनी पड़ेगी। कुछ यूजर्स ने इसे मजाक में शादी से भी लंबा बता दिया, तो कुछ ने इसे “लाइफ का सबसे लंबा डेट” कहा। फिल्म की रिलीज से पहले ही यह मीम ट्रेंड इतना बड़ा बन चुका है कि हर प्लेटफॉर्म —X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक- पर सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है।
Dhurandhar 2 Viral Memes: सूटकेस, तकिया और छुट्टी- फैंस के मीम्स ने जीता दिल
View this post on Instagram
धुरंधर 2 के रनटाइम को लेकर सबसे ज्यादा वायरल मीम्स वही हैं जिनमें लोग थिएटर जाने से पहले ट्रिप जैसी तैयारी करते दिख रहे हैं। कोई सूटकेस पैक कर रहा है, तो कोई तकिया, कंबल और खाने-पीने का सामान लेकर निकल रहा है।
इतना ही नहीं, कुछ मीम्स में ऑफिस जाने वाले लोग फिल्म देखने के लिए छुट्टी मांगते दिख रहे हैं। यूजर्स मजाक में कह रहे हैं- “फिल्म नहीं, फुल डे प्लान चाहिए।” दिलचस्प बात ये है कि जहां एक तरफ लोग मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड भी हैं। कई लोग इसे “एपिक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस” बता रहे हैं, जो लंबे समय तक दर्शकों को बांधे रखेगा।
Ranveer Singh Movie Memes: आलोचना के बीच तारीफ भी- डिटेलिंग और स्केल की चर्चा

हालांकि मीम्स की बाढ़ आई हुई है, लेकिन फिल्म के मेकर्स और डायरेक्टर आदित्य धर की भी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि फिल्म का लंबा रनटाइम इसकी ग्रैंड कहानी और डिटेलिंग को दिखाता है। कुछ यूजर्स ने कहा कि हर सीन में बारीकी है, इसलिए फिल्म लंबी है, जबकि अन्य ने इसे “ओवर एक्सटेंडेड” भी बताया।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारत की सबसे लंबी फिल्मों में शामिल हो चुकी है और लगभग 229 मिनट (करीब 3 घंटे 49 मिनट) की है। कुल मिलाकर, धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर ऐसा माहौल बना दिया है, जहां एक तरफ मजाक है, तो दूसरी तरफ जबरदस्त हाइप भी।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इतनी जबरदस्त ट्रोलिंग और नेगेटिव माहौल के बाद धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी या नहीं। सोशल मीडिया पर भले ही मीम्स की बाढ़ आई हो और लोग इसके लंबे रनटाइम को लेकर मजाक उड़ा रहे हों, लेकिन असली फैसला तो दर्शकों के थिएटर पहुंचने के बाद ही होगा। सवाल यही है कि क्या लोग सच में 4 घंटे तक स्क्रीन से जुड़े रह पाएंगे या बीच में ही फिल्म छोड़कर निकल जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म हिट बनती है या फिर अपने ही रनटाइम के बोझ तले दबकर सिर्फ एक मजाक बनकर रह जाती है।


Download Android App
Download iOS App




