Shah Rukh Khan ने दिया धुरंधर को ओपन चैलेंज, क्या फिल्म को पछाड़ने के लिए “रेड्डी” हैं किंग खान

Summary :

Shahrukh Khan Challenges Dhurandhar: धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उठा रखा है. इस फिल्म को लेकर वैसे तो तभी से हाईप बन गई थी, जब इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था. लेकिन दूसरे पार्ट को लेकर तो ऐसा बज हैं कि ज्यादातार लोग एडवांस बुकिंग कर के बैठे हुए हैं. लेकिन अब कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या इस फिल्म को कोई दूसरी फिल्म टक्कर दे पाएगी और इसका जवाब भी शायद अब हमें मिल गया है. We’re always ready for this! 😉 pic.twitter.com/m3G5j553EZ…

Shahrukh Khan Challenges Dhurandhar: धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उठा रखा है. इस फिल्म को लेकर वैसे तो तभी से हाईप बन गई थी, जब इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था. लेकिन दूसरे पार्ट को लेकर तो ऐसा बज हैं कि ज्यादातार लोग एडवांस बुकिंग कर के बैठे हुए हैं. लेकिन अब कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या इस फिल्म को कोई दूसरी फिल्म टक्कर दे पाएगी और इसका जवाब भी शायद अब हमें मिल गया है.

दरअसल बीतें दिन शाह रूख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चील्लीज़ एंटरटेंमेंट ने एक वीडियो शेयर किया है, जो कि जवान फिल्म का एक ग्लिम्पस है. उसमें शाहरुख खान बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं, ‘रेड्डी’. लेकिन उनकी इस वीडियो को फैंस ने अब धुरंधर के साथ कम्पेयर करना शुरू कर दिया है. क्योंकि फैंस का ये मानना है कि शाहरुख अपनी फिल्म किंग के जरिए धुरंधर के कलेक्शन को टक्कर देने के बारे में सोच रहे हैं.

Shahrukh Khan Challenges Dhurandhar
Shahrukh Khan Challenges Dhurandhar (Source: Social Media)

आपने धुरंधर फिल्म का टाइटल ट्रेक तो सुना ही होगा, जिसमें ये लाइन आती है कि ‘You Are Not Ready For This’. तो अब हर किसी को ये लगने लगा है कि शायद शाहरुख खान ने उसी लाइन का जवाब सरकास्टिक वे में दिया है. लेकिन अगर इस बात में थोड़ी भी सच्चाई है, तो शाहरुख को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के जरिए इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा. जो कि 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Shahrukh Khan Challenges Dhurandhar: क्या खुद ही चैलेंज देकर हार जाएंगे किंग खान

Shahrukh Khan Challenges Dhurandhar
Shahrukh Khan Challenges Dhurandhar (Source: Social Media)

अगर ये शाहरुख खान की ओर से धुरंधर के मेकर्स को चैलेंज है, तो हो सकता है कि इसमें शाहरुख खान हार जाए. क्योंकि धुरंधर फ्रैंचाइज़ ने अपने दम पर इतना बेहतर प्रदर्शन किया है, जो कि कई फिल्मों के लिए करना काफी मुश्किल होता है. मतलब बिना कोई पेड प्रोमोशन या फिर बिना किसी ज्यादा ब्रैंड कोलेबोरेशन के ये फिल्म अगर इतना बेहतर कर पा रही है, तो इसमें जरूर ऐसी कुछ बात होगी जो कि बाकी फिल्मों से अलग है. हालांकि शाहरुख का धुरंधर को यू चैलेंज करना उनके लिए सही साबित होगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Read More: Dhurandhar से पीछा छुड़ाकर बचने वाली Toxic का फिर होगा क्लेश, अब क्या बहाना मारेंगे मेकर्स?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।