बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने पिछले महीने बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी रचाई है। नए जोड़े की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर छाई रही थीं। वहीं कोरोना सकंट को ध्यान में रखकर शादी समारोह में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। वहीं शादी के अगले दिन से ही दीया अपने काम में बिजी हो गई थीं और इस दौरान उन्होंने अपनी कई शूटिंग शेड्यूल को पूरा किया। अब अपने काम से फ्री होने के बाद दीया मिर्जा अपने पति वैभव के साथ हनीमून एन्जॉए कर रही हैं।

दीया मिर्जा इन दिनों अपना हनीमून मनाने के लिए मालदीव पहुंची हुई हैं। जिसकी तस्वीर अब अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। इस दौरान अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आई। दीया ने सी ग्रीन और व्हाइट कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी हुई है। वो समंदर किनारे खड़े होकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं और फैंस दीया के इस दिलकश अंदाज पर अपना दिल हार बैठे हैं।

मालूम हो दीया की ये फोटोज उनके पति वैभव रेखी ने क्लिक की हैं,अभिनेत्री ने फोटो क्रेडिट में लिखा,उनके द्वारा तस्वीरें। हालांकि इन फोटोज में वैभव कहीं नजर नहीं आए हैं। क्योंकि दीया पहले ही बता चुकी हैं कि उनके पति वैभव को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है।
बताते चले दीया मिर्जा और वैभव रेखी 15 फरवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस नए जोड़े की शादी में एक खास बात यह थी कि इनकी शादी की रस्म को संपन्न कराने के लिए किसी पुरुष पंडित को अमंत्रित नहीं किया गया था बल्कि महिला पंडित थी।

इस दौरान सोशल मीडिया की जनता ने इसको नोटिस भी किया। तब दीया ने एक पोस्ट साझा करके बताया कि उनकी शादी में बिदाई और कन्यादान की रस्म नहीं निभाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



