बॉलीवुड की जानी – मानी सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। बीते दिनों इंडियन आइडल के सेट से उनकी शादी का किस्सा शुरू हुआ और सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। शो के होस्ट आदित्या नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर अब नया दावा सामने आया है।
.jpg)
हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट जबरदस्त वायरल हो रहा है और यूजर्स का कहना है कि नेहा ने आदित्य के साथ अपनी शादी ओर मुहर लगा दी है। पहले कहा जा रहा था कि शादी की खबर एक मजाक भर है पर अब ये बात पक्की मानी जा रही है।
.jpg)
बता दें बीते दिनों इंडियन आइडल के सेट पर आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने शिरकत की थी और उन्होंने शो के सेट पर नेहा कक्कड़ के परिवार से भी मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने ये कहा था कि वो शो में नेहा कक्कड़ को अपने बेटे की बहु बनाने के लिए आये है।
.jpg)
शो के सेट पर दोनों परिवारों ने मिलकर आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी की तारीख बताई थी और कहा था कि 14 फरवरी को नेहा और आदित्य की शादी होगी। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे वो अपने हाथ से आधा दिल बनाती नजर आ रही हैं।
साथ ही नेहा कक्कड़ ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ’14 फरवरी’। उनकी पोस्ट को इस बात का इशारा माना जा रहा है कि 14 फरवरी पर नेहा की शादी हो सकती है। आदित्य नारायण ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिलकुल ऐसी ही तस्वीर शेयर की है , जिसमे वो हाथ से आधा दिल बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
आदित्य नारायण ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा है , ‘मेरे दिल का एक हिस्सा’। आदित्य और नेहा की ये पोस्ट्स देखकर इतना जरूर साफ़ है कि दोनों की शादी की ख़बरें सिर्फ मजाक तो नहीं है। शो के दौरान भी आदित्य और नेहा काफी मस्ती करते नजर आते है और फ़्लर्ट भी करते दिखाई देते है। खैर जो भी सच्चाई है वो 14 फरवरी को सबके सामने आ ही जाएगी।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



