मेथी दाने का इस्तेमाल पीरियड्स पेन सहित दिलाए मुंहासों से मुक्ति,जानें उपयोग विधि

Summary :

मेथी के दाने ऐंटी ऑक्सिडेंट्स,विटमिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसके बीजों से लेकर पत्तियां एंव जड़ों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है।

मेथी के दाने ऐंटी ऑक्सिडेंट्स,विटमिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसके बीजों से लेकर पत्तियां एंव जड़ों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। मेथी के दाने का प्रयोग वैकल्पिक चिकित्सा में भी किया जाता है। इतना ही नहीं मेथी के दानें कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी सहायक है। साथ ही यह ह्दय रोगों से भी बचाव करता है।

1.शुगर में फायदेमंद
एक्सपर्ट की मानें तो डायबीटीज के रोगियों में ब्लड शुगर बढऩे लगता है जो शरीर के कई अंगों को खराब कर सकता है। इसलिए मेथी का प्रयोग ब्लड शुगर कम करने में सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है। मेथी के दानें इंसुलिन रेजिस्टेंस की रोकथाम करते हैं। 
मेथी का पानी तैयार करने के लिए आप रात में 1-2 चम्मच मेथी एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर मेथी के दाने अलग कर लें और मेथी का पानी पी लें। आप ये पानी एक-एक ग्लास सुबह-शाम दोनों समय पी लें। ये शुगर के पेशेंट्स के लिए सबसे कारगर उपाय है। 
2.डैंड्रफ की समस्या दूर करे
मेथी के दानों के इस्तेमाल से डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है। डैंड्रफ दूर करने के लिए करीब 50 एमएल नारियल के तेल में 1 चम्मच मेथी के चूर्ण को नारियल के तेल में अच्छे से पका लें इसके बाद इस तेल को महीन कपड़े से छानकर अलग करें और रात को सोने से पहले इसे बालों में लगाएं।
3.मुंहासे से छुटकारा दिलाए
अक्सर किशोरावस्था में मुंहासों की परेशानी सबसे ज्यादा होती है। मुंहासों से निजात पाने के लिए रात के समय आप 5 चम्मच मेथी के दानों को 4 ग्लास पानी में भरकर रख दें। अब इस पानी को छानकर दिन में करीब 3 से 4 बार अपना चेहरा धोएं। ऐसा करने से आपकी जल्द ही कील-मुंहासों की परेशानी खत्म हो जाएगी। साथ ही चेहरे के दूसरे दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे लाइट होने लगेंगे। 
4.पीरियड्स के दर्द में राहत
जिन भी महिलाओं को पीरियड्स के समय दर्द का अधिक सामना करना पड़ता है ऐसी महिलाओं को इस दर्द की परेशानी को खत्म करने के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए 3 ग्राम मेथी के चूर्ण को सुबह-शाम गुनगुने पानी या दूध के साथ लेने से पीरियड्स के दर्द में बहुत आराम मिलता है। 

Desk Team