साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की प्रोफेशनल लाइफ इस वक़्त काफी अच्छी चल रही है। उनके पास बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट्स है। वही सामंथा अब बॉलीवुड डेब्यू के लिए भी एक दम तैयार है। लेकिन बात अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की करे तो वो भी कम चर्चित नहीं रही। सामंथा की लव लाइफ भी काफी कंट्रोवर्सिअल रही है। हाल ही मे एक्ट्रेस ने अपने डाइवोर्स की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थी।

नागा चैतन्य से पहले प्यार और फिर शादी के बाद तो सामंथा लाइमलाइट मे थी ही, लेकिन इनके तलाक ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। जिसकी वजह आज तक सामने नहीं आ पाई है। लेकिन ये ज़रूर साफ़ हो गया था कि तलाक के बाद अब एक्ट्रेस दूसरी शादी के इरादे मे बिल्कुल नहीं है।

मगर अब खबरों की माने तो, नागा चैतन्य से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने आगे बढ़ने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स है कि सामंथा दूसरी शादी की तैयारी में हैं। वो अपना अतीत भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के इस मुश्किल वक़्त में उनका एक करीबी उनकी मदद कर रहा है।

आपको बता दे, एक्ट्रेस के अचानक बदले गए इस फैसले के पीछे ‘सद्गुरु जगदीश वासुदेव’ है। जिन्होंने सामंथा को आगे बढ़ते हुए दूसरी शादी की सलाह दी है। और अब एक्ट्रेस ने उनकी ये सलाह मान भी ली। वही, जबसे सामंथा रुथ प्रभु की दूसरी शादी की खबरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, फैंस एक्ट्रेस के लिए काफी खुश नज़र आ रहे है।

अब सबको इसी बात का इंतज़ार है कि कब एक्ट्रेस को अपने लिए सही जीवन साथी मिएगा? और कब उनकी ज़िन्दगी एक बार फिर पटरी पर आएगी ?


Download Android App
Download iOS App



